सामुदायिक भवन में कोयला मजदूर पंचायत HMS की एक विशेष बैठक आयोजित की गई

Date:

Share post:

कोरबा -: आज दिनांक 2/11/25/ दिन रविवार को गंगानगर के सामुदायिक भवन में कोयला मजदूर पंचायत HMS की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। जिसमें दिनांक 17/10/2025/ को कोयला मजदूर पंचायत HMS के द्वारा 4 कम्पनियों को बोनस भुगतान और एक कंपनी सी एच किशोर जो कि कोयला उठाव का काम दीपका में करती है। जिसके मजदूरों को विगत 3 माह से पेमेंट का भुगतान नहीं किया गया था। बोनस के मामले में जय अंबे रोड लाइंस और जे एम टी सी कंपनी के द्वारा बोनस प्रदान किया गया था लेकिन दीपका में ही कोयले के उठाव का काम करने वाली कंपनी पी आर टी पी एल के द्वारा बोनस का भुगतान नहीं किया था जिसे लेकर संघ द्वारा दिनांक 23/10/2025/ को दीपका महाप्रबंधक को लिखित पत्र दिया गया था कि अगर जल्द ही मजदूरों को 3 माह का पेमेंट और बोनस भुगतान नहीं होता है तो दिनांक 5/11/2025/ को दीपका महाप्रबंधक कार्यालय के सामने 2 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना/प्रदर्शन/आंदोलन किया जाएगा उसी के तारतम्य में आज बैठक कोयला मजदूर पंचायत (HMS) के केंद्रीय उपाध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह तंवर के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी मजदूरों ने 5 /11/2025/ दिन मंगलवार को होने वाले आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया। केंद्रीय उपाध्यक्ष ने बताया कि अगर प्रबंधन उसके बाद भी अगर कोई कार्यवाही नहीं करती है तो आंदोलन का विस्तार किया जाएगा। मजदूरों के हक और अधिकार को लेकर संगठन हमेशा अपनी लड़ाई लड़ता रहेगा।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...