सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली में दी जायेगी कोचिंग, आवेदन 07 नवंबर तक आमंत्रित

Date:

Share post:

कोरबा -: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2022-23 में आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने के लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाईन आवेदन मंगाई गई है। अभ्यर्थी 07 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। राजीव युवा उत्थान योजना नियमावली वर्ष 2019 अंतर्गत राज्य से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के 50 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को दिल्ली के कोचिंग संस्थान में सिविल सेवा की तैयारी करवाई जायेगी। 50 अभ्यर्थियों में  अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 50 प्रतिशत, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 30 प्रतिशत तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 20 प्रतिशत सीट आरक्षित रहेंगी। प्रत्येक में 33 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से मिली जानकारी अनुसार ऑनलाईन आवेदन निर्धारित तिथि तक वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट ट्राइबल डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन अथवा एचएमएसट्राइबल डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन पर कर सकते है। परीक्षा से संबंधित समस्त जानकारी जैसे पात्र अभ्यर्थी, परीक्षा केन्द्र, परीक्षा परिणाम आदि की सूचना विभागीय वेबसाईट से प्राप्त कर सकते हैं।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...