स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर कियान्वयन हेतु सहयोगी संस्थाओं (एनजीओ) की समन्वय बैठक

Date:

Share post:

कोरबा -: कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन. केशरी की अध्यक्षता में राज्य स्तर से अधिकृत विभिन्न एन.जी.ओ. की समन्वय बैठक कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई। इस बैठक में समन्वयक, सुमन सी-3 ( मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य), समन्वयक, अहाना ( एड्स कन्ट्रोल प्रोग्राम) समन्वयक एस.एच.आर.सी. (एच.डब्लू.सी.), समन्वयक, पीरामल स्वास्थ्य (टी.बी.), समन्वयक, समन्वयक पेशेंट प्रोवाईडर सपोर्ट ऐजेंसी ( परिवार नियोजन), समन्वयक प्रोजेक्ट अक्षय प्लस (टी.बी.), डॉ. सी. के. सिंह, परिवार कल्याण अधिकारी, डॉ.जी.एस.जात्रा, डी.टी.ओ., डॉ. कुमार पुष्पेश, जिला मलेरिया अधिकारी, डॉ. अशरफ अंसारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक उपस्थित थे।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले में विभिन्न एन.जी.ओ. द्वारा संचालित राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और ज्यादा से ज्यादा लोगों को शासकीय अस्पतालों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण इलाज मुहैया कराने के संबंध में विस्तार चर्चा किया। सहयोगी संस्थाओं की भागीदारी से मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य, एच.डब्लू. सी. के कार्यों, टी.बी., कुष्ठ, एड्स तथा सिफलिस के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर उन्हें प्रभावी बनाने तथा गृणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि फील्ड विजिट के लोगों तक स्वास्थ्य सेवा पहुचाने में जमीनी स्तर पर कोई कमी दिखाई दें तो वे इससे उस क्षेत्र के बी.एम.ओ., नोडल अधिकारी या मुझे अवगत कराएं ताकि कमियों को दूर कर नागरिकों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सके। सभी सहयोगी संस्थाए (एन.जी.ओ.) कार्ययोजना बना कर विभागीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें। प्रतिमाह खण्ड चिकित्सा अधिकारियों की होने वाली बैठकों में किए गए कार्यों की जानकारी के साथ उपस्थित हों

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...

जैतहरी, महिला समिति ने 29 मई को थाना जैतहरी के समक्ष धरना प्रदर्शन किए जाने का लिया निर्णय।

जैतहर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश की बैठक जैतहरी में श्रीमती पार्वती राठौर की अध्यक्षता...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 11 मई को रायपुरा में समाधान शिविर आयोजित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों...

  सक्ती, 10 मई 2026 // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक...

राजेन्द्रग्राम(पुष्पराजगढ़) में पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आज तृतीय दिवस

एल •••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर;-अखिल विश्व गायत्री जिला मीडिया प्रभारी श्री चन्द्रशेखर राठौर से प्राप्त सूत्रों के अनुसार जिला-अनूपपुर के पुष्पराजगढ़ विधानसभा...