ज़िला ब्यूरो महेश प्रजापति की रिपोर्ट
* *जिला अनूपपुर क्षेत्र में हाथियों के विचरण के संबंध में आमजन से सतर्कता एवं सहयोग की अपील*
पिछले कुछ दिनों से *जिला अनूपपुर* के जैतहरी, अनूपपुर एवं जैतहरी वन परिक्षेत्रों तथा उससे लगे ग्रामों में हाथियों के तीन दल का विचरण देखा जा रहा है। हाथी जंगली एवं विशालकाय प्राणी हैं। भोजन एवं पानी की तलाश में वे कभी-कभी मानव बस्ती के पास आ जाते हैं, जिससे जन-धन की हानि की संभावना बढ़ जाती है।
नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसी उद्देश्य से वन विभाग द्वारा यह अलर्ट जारी किया जा रहा है।
*आम नागरिकों के लिए आवश्यक निर्देश:*
*1. क्या करें:*
– हाथी दिखने पर शांति बनाए रखें और सुरक्षित दूरी बनाकर रखें। कम से कम 200 मीटर की दूरी रखें।
– तुरंत अपने ग्राम के सरपंच, पटवारी या नजदीकी वन चौकी को सूचित करें।
– हाथी की लोकेशन की जानकारी मिलने पर उसे अन्य ग्रामवासियों तक पहुंचाएं।
– रात्रि में टॉर्च, ढोल-नगाड़े का उपयोग कर हाथियों को जंगल की ओर धीरे-धीरे खदेड़ने में वन विभाग का सहयोग करें।
– अपने मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर बांधकर रखें।
*2. क्या न करें:*
– *हाथियों के पास सेल्फी या वीडियो बनाने न जाएं।* यह सबसे खतरनाक है।
– हाथियों को पत्थर न मारें, पटाखे न फोड़ें और तेज आवाज न करें। इससे वे आक्रामक हो सकते हैं।
– शराब पीकर जंगल या खेतों में न जाएं।
– हाथी के रास्ते को न रोकें और उनके बीच में न आएं।
– *किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और न ही फैलाएं।* केवल वन विभाग के अधिकारियों द्वारा दी गई अधिकृत सूचना पर ही विश्वास करें।
*3. विशेष सावधानी:*
– किसान भाई फसल की रखवाली करते समय समूह में रहें और अपने पास लालटेन/टॉर्च रखें।
– बच्चे और बुजुर्ग रात्रि में घर से बाहर न निकलें।
– यदि हाथी आपके घर/खेत के पास आ जाए तो घर के अंदर रहें और शोर न मचाएं।
*वन विभाग की अपील:*
वन विभाग की टीम 24 घंटे निगरानी कर रही है। *हाथी मित्र दल* के सदस्य भी गांव-गांव में भ्रमण कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। आपसे अनुरोध है कि अफवाहों से बचें और प्रशासन का पूरा सहयोग करें। हाथियों का संरक्षण हमारा कर्तव्य है और मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकना हमारी साझा जिम्मेदारी है।
*संपर्क हेतु:*
किसी भी आपात स्थिति या हाथी दिखने की सूचना के लिए तुरंत संपर्क करें:
1. *श्री विवेक मिश्रा* – परिक्षेत्र अधिकारी, जैतहरी
2. *श्री स्वर्ण गौरव* – परिक्षेत्र अधिकारी, अनूपपुर
3. *श्री पवन तमरकर* – परिक्षेत्र अधिकारी, बिजुरी
4. *श्री विकास सिंह राठौर* – हाथी मित्र दल, जैतहरी
उपरोक्त निर्देशों का उल्लंघन करने पर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत कार्यवाही की जा सकती है।
*परिक्षेत्र अधिकारी*
*वन विभाग, जिला अनूपपुर (म.प्र.)*
_जनहित में जारी_


