कलेक्टर ने जनसुनवाई में 87 आवेदकों की सुनी समस्याएकलेक्टर ने आवेदकों की शिकायत पर गंभीरता दिखाते हुए संबंधित पटवारियों पर 5-5 हजार रुपये के जुर्माने अधिरोपित करने के दिए निर्देश  

Date:

Share post:

कलेक्टर ने आवेदकों की शिकायत पर गंभीरता दिखाते हुए संबंधित पटवारियों पर 5-5 हजार रुपये के जुर्माने अधिरोपित करने के दिए

 

 

 

 

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 87 आवेदकों की सुनी समस्याए

 

अनूपपुर 14 अक्टूबर 2025/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने 87 आवेदनों पर जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के. के. सोनी सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनी।

 

जनसुनवाई में तहसील जैतहरी के वेंकटनगर निवासी श्री लक्ष्मीकांत सोनी पटवारी द्वारा डिजिटल नक्शे में तरमीम अपडेट नही करने तथा तहसील अनूपपुर के ग्राम देवहरा निवासी श्री विद्याप्रसाद तिवारी पटवारी द्वारा नामांतरण नही किए जाने के संबंध में शिकायत लेकर कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत हुए। जिस पर कलेक्टर ने सख्ती दिखाते हुए आवेदकों की शिकायतों को गंभीरता से लेकर संबंधित दोनो पटवारियों पर 5-5 हजार रुपये की शास्ति अधिरोपित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम अमिलिहा तहसील अनूपपुर निवासी श्री दीपक सोनी द्वारा सीएम कारकेट में लगी गाड़ी के भुगतान के संबंध में आवेदन किया गया। जिसका भुगतान कलेक्टर के निर्देश अनुसार आवेदक को तत्काल किया गया। जनसुनवाई में कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समस्याओं का निराकरण समय-सीमा में सुनिश्चित करें।

 

जनसुनवाई में जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत चोरभठी निवासी श्री कन्छेदी कोल ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने, बदरा, तहसील अनूपपुर निवासी सुश्री क्षमा तिवारी ने ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र जारी कराने, ग्राम परसवार, तहसील अनूपपुर निवासी श्री महेन्द्र सिंह गोंड़ ने दिव्यांग पेंशन दिलाए जाने, ग्राम करनपठार तहसील पुष्पराजगढ़ निवासी श्री मनोज कुमार ने भूमि का सीमांकन व नक्शा तरमीम कराने, ग्राम देवगवां तहसील कोतमा निवासी श्रीमती ललिता यादव ने राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना का लाभ दिलाए जाने, ग्राम गढ़ी, तहसील कोतमा निवासी श्री चुन्नूलाल साहू ने पुत्री के शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता दिलाए जाने के संबंध में आवेदन दिए।

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...