- *किरर घाट में पुलिस ने बरामद किया दुर्घटनाग्रस्त
युवक का शव,मजदूरी करने आ रहा था अनूपपुर*
अनूपपुर/14 जून/शशिधर अग्रवाल/किरर घाट में शनिवार की दोपहर कोतवाली पुलिस क्षेंत्र में राजेंद्रग्राम इलाके से मजदूरी करने अनूपपुर आ रहे युवक की दुर्घटना में मृत्यु होने पर शव बरामद करते हुए रविवार की कीमत सुबह परिजनों की उपस्थिति में कार्यवाही करते हुए दुर्घटना के कारण कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
शनिवार की दोपहर शहडोल-अनूपपुर-अमरकंटक मुख्य मार्ग के मध्य किरर घाट में किरर बीट के कक्ष क्रमांक आर,एफ,386 अनूपपुर एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों से आमजनो के घरो में आहार की तलाश में भटक कर आए 8 जहरीले सर्पो का रेस्क्यू कर स्वतंत्र विचरण हेतु जंगल में छोड़े जाने हेतु अनूपपुर के सर्पप्रहरी शशिधर अग्रवाल छोड़ने गए थे चीड के वृक्षारोपण के समीप मार्ग से कुछ दूर अंदर लेंटाना की गाड़ियों के बीच एक मोटरसाइकिल वाहन को दुर्घटनाग्रस्त होकर पड़े देखते हुए आगे बढ़कर देखे जाने पर एक अज्ञात युवक जिसके शरीर में अनेको जगह गंभीर चोट लगी हुई रही मृत स्थिति में पड़े देख कर कोतवाली अनूपपुर के निरीक्षक अरविंद जैन को फोन से सूचना दी जिस पर कोतवाली निरीक्षक अरविंद जैन सहा,उपनिरीक्षक संतोष वर्मा एवं पुलिस दल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर अज्ञात युवक के शव को शव वाहन से जिला अस्पताल भेज कर दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को ट्रक में रख कर कोतवाली थाना भेजते हुए अज्ञात युवक की पहचान का प्रयास किया जिस पर अनूपपुर के सामाजिक कार्यकर्ता एवं सूचनाकर्ता शशिधर अग्रवाल ने कुछ राहगीरों द्वारा
बताए जाने अनुसार जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ में सचिव फूलचंद सिंह मरावी को मृतक की फोटो भेजे जाने पर श्री मरावी ने अपने गांव, ग्राम पंचायत मौहारी के परसेलखुर्द का होना बताया जाकर परिजनों को सूचित कर शनिवार की रात परिजनों के अनूपपुर थाना पहुचने ,फोटोग्राफ को देखकर पहचाने जाने पर रविवार की सुबह पुलिस के द्वारा मृतक के शव का परिजनों की उपस्थिति में पंचनामा, साक्षियों के कथन ले कर ड्यूटी डॉक्टर दिनेश बघेल से पी,एम,की कार्यवाही कर मृतक के शव का अंतिम संस्कार किए जाने हेतु परिजनों को सोपा इस दौरान परिजनों एवं परिचितों ने बताया कि 27 वर्षीय मृतक राम सिंह पिता स्व,ढिमरा सिंह मरावी राजेंद्रग्राम थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत मौहारी के परसेलखुर्द गांव का निवासी है जो मजदूरी मूलक कार्य कर परिवार का भषण पोषण करता है शुक्रवार की रात अपने ससुराल भमरहा से मजदूरी का कार्य करने मोटरसाइकिल से अनूपपुर आ रहा था इसी दौरान के जंगल में अज्ञात कानों से दुर्घटनाग्रस्त होकर स्थल पर ही मृत पड़ा हुआ देखा गया रहा है कोतवाली पुलिस मृतक के मृत्यु की स्पष्ट जानकारी जानने हेतु विभिन्न माध्यमों से पता शादी कर प्रकरण की जांच कर रही है।
रिपोर्टिंग शशिघर अग्रवाल अनूपपुर

युवक का शव,मजदूरी करने आ रहा था अनूपपुर*
