पशुपालन से ‘लखपति दीदी’ बनने का महिलाओं ने लिया संकल्प केल्हौरी में अंतर्विभागीय संगोष्ठी में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

Date:

Share post:

अनूपपुर, 21 मई 2026/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में जिला अनूपपुर के ग्राम केल्हौरी (वृंदावन एवं क्षीरधारा) में एक दिवसीय अंतर्विभागीय संगोष्ठी एवं पशुपालक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को उन्नत पशुपालन, जैविक खेती तथा शासन की विभिन्न हितग्राही योजनाओं से जोड़कर उनकी आजीविका को सुदृढ़ बनाना था।

कार्यक्रम की शुरुआत पशुपालन विभाग की टीम द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर पशुपालकों से संपर्क स्थापित करने के साथ हुई। इस दौरान पशुपालकों को उन्नत डेयरी प्रबंधन की महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

इसके पश्चात ग्राम पंचायत भवन में आयोजित मुख्य संगोष्ठी में पशुपालन, कृषि, उद्यानिकी, सहकारिता एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों ने पशुपालकों और स्व-सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया। विशेषज्ञों ने पशुओं में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए कृत्रिम गर्भाधान, समय पर टीकाकरण तथा पौष्टिक हरे चारे के नियमित उपयोग पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।

संगोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण एवं अतिरिक्त आय सृजन के उद्देश्य से गोबर से वर्मी कम्पोस्ट एवं उन्नत कम्पोस्ट खाद तैयार करने की वैज्ञानिक विधियों की भी जानकारी दी गई।

शिविर का सबसे सकारात्मक पहलू स्व-सहायता समूह की महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। शासन की योजनाओं एवं तकनीकी जानकारी से प्रेरित होकर महिलाओं ने पूरे गांव में जागरूकता अभियान चलाने तथा नई दुग्ध सहकारी समिति गठित करने का निर्णय लिया। महिलाओं ने आधुनिक पशुपालन अपनाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने और ‘लखपति दीदी’ का लक्ष्य हासिल करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related articles

राजेश मानिकपुरी को एक बार फिर से जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण पिछड़ा वर्ग विभाग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया

कोरबा (आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट) -: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय...

यातायात पुलिस अनूपपुर चलाएगी यात्री बसों की साप्ताहिक विशेष चेकिंग अभियान*

*🚦21 मई से 27 मई 2026 तक चलेगा विशेष चेकिंग अभियान* ✍️अनूपपुर - पुलिस अधीक्षक अनूपपुर *श्री विक्रांत मुराब...

बीड़ आंगनबाड़ी की बदहाल व्यवस्था ने खोली व्यवस्थाओं की पोल, जनप्रतिनिधियों के निरीक्षण के बाद प्रशासन हरकत में*

अनूपपुर/जैतहरी। जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत बीड़ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 में मूलभूत सुविधाओं के...

जिला साहू संघ सक्ती के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए बलभद्र साहू, क्षेत्र में खुशी की लहर

सक्ती। ग्राम लिमतरा निवासी बलभद्र साहू को जिला साहू संघ सक्ती के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने...