बिलासपुर:-स्कूटी से गांजा ला रहा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Date:

Share post:

बेलगहना पुलिस ने स्कूटी से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक युवक को रविवार को गिरफ्तार किया है। युवक के पास से करीब 4 किलो गांजा मिला। इस पर पुलिस ने स्कूटी जब्त कर कार्रवाई की।

बिलासपुर:-जिले में गाड़ियों को लेकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बेलगहना पुलिस भी संदिग्ध गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। अधिकारियों से मिले निर्देशों के क्रम में चेकिंग के दौरान रविवार को बेलगहना पुलिस को सूचना मिली की बिलासपुर की ओर से एक युवक स्कूटी में गांजा लेकर आ रहा है। बेलगहना पुलिस ने सूचना के आधार पर टीम गठित कर दारसागर चौक चौकी बेलगहना में मुखबिर की निशादेही पर आरोपी को घेराबंदी करके पकड़ा. एक दिन पहले आरपीएफ ने भी एक महिला को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है।

बिलासपुर के विनोबानगर का है आरोपी: बिलासपुर की ओर से आ रही स्कूटी सीजी 10 एपी 3934 को संदेह होने पर पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ा। पूछताछ में चालक ने अपना नाम छगेन्द्र उर्फ वरुण साहू पिता रामकुमार साहू बताया। आरोपी बिलासपुर के गंगाश्री जिम के पास विनोबानगर थाना तारबाहर का रहने वाला है. पुलिस ने स्कूटी की डिक्की से 4 किलोग्राम गांजा बरामद किया। गाड़ी सीजी 10 एपी 3934 और मोबाइल के साथ जब्त गांजे की कीमत करीब 56 हजार रुपए बताया जा रहा है, जिसे जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी से गांजा कहां से ला रहा था और कहां लेकर जा रहा था, इस संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

ट्रेन में सफर कर रही महिला गांजे के साथ गिरफ्तार: शनिवार देर रात हावड़ा अहमदाबाद एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला को आरपीएफ के जवान ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन से 10 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। आरपीएफ की टीम ने महिला को रेलवे स्टेशन पर ही उतार लिया, वहीं तोरवा पुलिस ने महिला को गांजे के साथ हिरासत में ले लिया। गांजे के मामले में लिखा पढ़ी और महिला की सुपुर्दगी लेने जीआरपीएफ इंतजार करती रह गई, जबकि तोरवा पुलिस ने महिला को जेल दाखिल कराते आगे की कार्रवाई कर दी।

Related articles

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...

जैतहरी, महिला समिति ने 29 मई को थाना जैतहरी के समक्ष धरना प्रदर्शन किए जाने का लिया निर्णय।

जैतहर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश की बैठक जैतहरी में श्रीमती पार्वती राठौर की अध्यक्षता...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 11 मई को रायपुरा में समाधान शिविर आयोजित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों...

  सक्ती, 10 मई 2026 // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक...