विश्व रेडक्रास दिवस पर डॉ० डी.ए. प्रकाश खांडे ने मानवता के लिए किया रक्तदान

Date:

Share post:

अनुपपुर

विश्व रेडक्रॉस दिवस 8 मई 2025 के मौके पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा शासकीय जिला चिकित्सालय अनुपपुर मे, नेत्र जाँच,रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाया गया । अनुपपुर में आयोजित रेडक्रॉस सोसाइटी मे डॉ० डी.ए. प्रकाश खांडे सहित कई गणमान्य नागरिकों ने रक्तदान किया। मानव जीवन को सफल और सुरक्षित रखने के सेवा कार्य सर्वोत्तम है | डॉ० डी.ए.प्रकाश खांडे का नाम भी उन प्रबुद्ध नागरिकों में शामिल है जिन्होंने विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदान करके “मानवता में एकता” – United in Humanity थीम को सार्थक किया।

डॉ ० खांडे शासकीय कन्या शिक्षा परिसर पुष्पराजगढ़ मे शिक्षक हैं उन्होंने अपने नवाचार से जन जातीय बालिकाओं को प्रशंसनीय लाभ पहुंचाए हैं | जलवायु परिवर्तन के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए आप सतत सक्रिय रहते हैं | विश्व रेडक्रॉस मानवता में एकता मानवता की सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाता है | रक्तदान सिर्फ दूसरों की जान नहीं बचाता, खुद रक्तदाता के लिए भी फायदेमंद है |

डॉ. डी. ए. प्रकाश खांडे जैसे जागरूक नागरिकों के रक्तदान से ही रेडक्रॉस का “सेवा, सहयोग और एकजुटता” का संदेश मजबूत होता है।

Related articles

राजेन्द्रग्राम(पुष्पराजगढ़) में पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आज तृतीय दिवस

एल •••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर;-अखिल विश्व गायत्री जिला मीडिया प्रभारी श्री चन्द्रशेखर राठौर से प्राप्त सूत्रों के अनुसार जिला-अनूपपुर के पुष्पराजगढ़ विधानसभा...

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...