विश्व रेड क्रॉस दिवस 8 मई के अवसर पर अत्याधुनिक मशीनों से नेत्र विकारों की होगी जांच

Date:

Share post:

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में पदस्थ नेत्र सर्जन और रेटिना विशेषज्ञ डॉ जनक सारीवान ने विश्व रेड क्रॉस दिवस 8 मई 2026 के अवसर पर कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी के दिशा- निर्देशन में जिला चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान, नेत्र शिविर तथा एनसीडी स्क्रीनिंग कार्यक्रम को सफल बनाने का आव्हान जिले के नागरिकों से किया गया है।

उन्होंने जिले भर के नागरिको से अपने आसपास के नेत्र विकार तथा एमसीडी स्क्रीनिंग के जरूरतमंद लोगों को प्रेरित करने तथा पीड़ित मानवता की सदाशयता के लिए अधिक से अधिक रक्तदान हेतु जन जागरूकता की अपील की है।

उन्होंने बताया है कि 8 मई 2026 विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय में आयोजित नेत्र शिविर में आंखों की जांच निःशुल्क दवाइयों का प्रदाय तथा नेत्र विकार सर्जरी (ऑपरेशन) हेतु चिन्ह्यांकन किया जाएगा।

उन्होंने बताया है कि अत्याधुनिक मशीनों के द्वारा नेत्र जांच की जाएगी।

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में पदस्थ नेत्र सर्जन और रेटिना विशेषज्ञ डॉ जनक सारीवान विश्व रेड क्रॉस दिवस 8 मई के अवसर पर आयोजित नेत्र शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील नागरिकों से की गई है।

      Related articles

      दीवाल गिराने,मलवा में दबने से बृद्ध घायल,हाथी देखने छत मे चढ रही महिला पैर फिसलने से घायल भर्ती जैतहरी अस्पताल में,दो भागों में बट...

      जिला ब्यूरो महेश प्रजापतिअनूपपुर 27 जुलाई जिला निरंतर हाथियों के विचरण एवं हाथियों द्वारा फैलाए जा रहे...

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:- अखिल विश्व गायत्री...

      हसौद थाने में आरक्षक की आत्महत्या ने खड़े किए सवाल

       सक्ती,// शनिवार शाम हसौद थाने में सन्नाटा था। ड्यूटी रजिस्टर पर दस्तखत, वायरलेस की आवाज और गश्त की...

      शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत, छात्रों का विश्वास बहाल करे केंद्र सरकार – रोहित यादव

       सक्ती। आम आदमी पार्टी जिला सक्ती ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने और परीक्षा...