अपराध निकाल में बांकीमोंगरा पुलिस विभाग प्रथम , निरीक्षक सिन्हा को कोरबा कलेक्टर द्वारा दिया गया प्रशस्ति पत्र

Date:

Share post:

कोरबा -: 26 जनवरी को कोरबा में जिला स्तरीय कार्यक्रम में पहुंचे मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने ध्वजारोहण किया । कोरबा जिले में गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनेन्द्रगढ़ विधायक एवं संचालक छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन डॉ.विनय जायसवाल ने सीएसईबी ग्राउंड में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली । वहीं कार्यक्रम के दौरान जिले में पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे निजात अभियान सहित अन्य कार्य को लेकर पुलिस विभाग के अधिकारियों को पुरस्कृत किया गया वहीं बांकीमोंगरा थाना में पदस्थ थाना प्रभारी निरीक्षक चमन लाल सिन्हा को जिले में अपराध निकाल में प्रथम स्थान आने पर कोरबा के कलेक्टर संजीव झा द्वारा व मनेन्द्रगढ़ विधायक के हाथों से प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया । साथ ही सभी ने प्रशस्ति पत्र के माध्यम से बांकीमोंगरा क्षेत्र के निरीक्षक चमन लाल सिन्हा को उत्कृष्ट कार्य के लिए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किए।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...

जैतहरी, महिला समिति ने 29 मई को थाना जैतहरी के समक्ष धरना प्रदर्शन किए जाने का लिया निर्णय।

जैतहर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश की बैठक जैतहरी में श्रीमती पार्वती राठौर की अध्यक्षता...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 11 मई को रायपुरा में समाधान शिविर आयोजित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों...

  सक्ती, 10 मई 2026 // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक...