डभरा में 17 अगस्त को लगेगा निःशुल्क नेत्र रोग एवं मोतियाबिंद जांच शिविर

Date:

Share post:

 

डभरा। नगर पंचायत डभरा में 17 अगस्त 2026, सोमवार को निःशुल्क नेत्र रोग एवं मोतियाबिंद जांच एवं निदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन जिला पंचायत उपाध्यक्ष माननीय कमल किशोर पटेल के सहयोग से किया जा रहा है। शिविर में एम.जी.एम.आई. इंस्टीट्यूट, रायपुर की विशेषज्ञ टीम द्वारा मरीजों की नेत्र जांच एवं आवश्यकतानुसार उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

 

शिविर में आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए मोतियाबिंद ऑपरेशन की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई है। मरीजों को आने-जाने के साथ भोजन की भी निःशुल्क व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क चश्मा वितरण भी किया जाएगा।

 

आयोजकों के अनुसार मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए मरीजों को राशन कार्ड एवं आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों की जांच के बाद आवश्यकतानुसार उसी दिन ऑपरेशन के लिए ले जाने की व्यवस्था की जाएगी।

 

शिविर का आयोजन शासकीय अस्पताल के बगल, डभरा, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़) में किया जाएगा। शिविर का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक निर्धारित है।

 

आयोजकों ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और जरूरतमंद मरीजों को भी शिविर की जानकारी दें।

 

संपर्क सूत्र: 9109973383

      Related articles

      राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जयंती पर जैतहरी में दिखा समाज का बिखराव, एकता पर उठे गंभीर सवाल

      जैतहरी। अनूपपुर राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जयंती इस वर्ष जैतहरी में पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाई गई,...

      वीर दुर्गादास राठौर जयंती कार्यक्रम उदय वस्त्रालय जैतहरी में भाई अर्जुन सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन मे नवनिर्वाचित समाज के जिला अध्यक्ष उदय सिंह राठौड़...

      उक्त कार्यक्रम वीर दुर्गादास राठौर जयंती कार्यक्रम उदय वस्त्रालय जैतहरी में भाई अर्जुन सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन मे...

      वन्य जीव बचाने में जैतहरी टीम अव्वल: अपराध घटित होने से पहले दबोचे गए बोधू और दुर्गेश* —

      -*जैतहरी में वन विभाग की सजगता से टला बड़ा वन्य जीव अपराध, 2 शिकारी न्यायिक हिरासत में**अनूपपुर।* वन्य प्राणियों...

      अनूपपुर* _जैतहरी रेंज की बीट गढियाटोला में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, रात 10 बजे दबिश देकर ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत और उपकरण...

      *अनूपपुर*वनमंडल अनूपपुर के जैतहरी रेंज अंतर्गत बीट गढियाटोला के कक्ष क्रमांक *RF 322* में बीती 11 अगस्त 2026...