देश:-भारत जोड़ो यात्रा करके राहुल गांधी ने समय बर्बाद किया, त्रिपुरा में कांग्रेस की हार पर रामदास अठावले ने ली चुटकी

Date:

Share post:

शुभ संकेत/पूर्वोत्तर के तीन राज्य त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आ गए हैं। बीजेपी गठबंधन की शानदार जीत के बाद केंद्रीय मंत्री और आरपीआई नेता रामदास अठावले ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा करके समय बर्बाद किया। कांग्रेस टूट रही है। वे त्रिपुरा हार गए। साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम के मार्गदर्शन में नॉर्थ-ईस्ट का विकास हुआ और आज हमें उसका परिणाम मिला है। हम 2024 का चुनाव जीतेंगे।

त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के समर्थकों का जश्न शुरू हो गया है क्योंकि पार्टी के उम्मीदवार 60 सदस्यीय विधानसभा की आधी से अधिक सीटों पर विपक्षी लेफ्ट-कांग्रेस और टिपरा मोठा से आगे हैं। अगरतला के कर्नल चौमुहानी इलाके में स्थित बीजेपी चुनाव कार्यालय में नरेंद्र मोदी जिंदाबाद और जय श्री राम के नारे लगे और पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी, पटाखे फोड़े और होली के त्योहार से पहले ही होली खेली।

पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया। बीजेपी 28 सीटों पर आगे है और उसने 5 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि उसकी सहयोगी इंडिजीनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) ने 1 सीट पर जीत दर्ज की है। प्रतीत होता है कि टिपरा मोठा आईपीएफटी के जनजातीय समर्थन को अपने पाले में करने में कामयाब रही है। पार्टी 10 सीटों पर आगे है और दो सीटों पर उसने जीत हासिल की है। विपक्षी दल वाम-कांग्रेस गठबंधन 14 सीटों पर आगे है।

Related articles

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...

स्वास्थ्य विभाग ही बन गया है प्रदेश की जनता की जान का दुश्मन : माकपा

भोपाल l जिस स्वास्थ्य विभाग पर प्रदेश की जनता के जीवन की रक्षा करने की जिम्मेदारी है, भाजपा...

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...