बिलासपुर:-योग आयोग सदस्य की पत्नी नकल करते पकड़ाई, अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी का मामला

Date:

Share post:

बिलासपुर : विद्यानगर की पूर्व पार्षद सीमा सिंह बुधवार को एलएलबी की परीक्षा में चिटिंग करते हुए पकड़ी गई। फ्लाइंग स्कॉट के सदस्यों ने पूर्व पार्षद सीमा सिंह को परीक्षा में नकल करते पकड़ लिया। लेकिन मामला हाईप्रोफाइल होने की वजह से अब यूनिवर्सिटी प्रबंधन इस मामले में कोई भी जवाब देने से इंकार कर रहा है। यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने अभी तक पूर्व पार्षद के नकल करते पकड़े जाने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की है। लेकिन जानकारी के अनुसार पूर्व पार्षद के नकल प्रकरण में अब राजनीतिक दबाव और कांग्रेस की सरकार होने के नाते प्रबंधन भी साफ शब्दों में कुछ कहने को तैयार नहीं है।

कौन हैं सीमा सिंह : पूर्व पार्षद सीमा सिंह कांग्रेस के वर्तमान पार्षद और योग आयोग के सदस्य रविंद्र सिंह की पत्नी हैं‌। यही कारण है कि इस मामले को दबाया जा रहा है, हालांकि अटल यूनिवर्सिटी प्रबंधन का कहना है कि पूरे मामले में फ्लाइंग स्कॉट के सदस्यों की रिपोर्ट के आधार पर ही कुछ कहा जा सकेगा, लेकिन यह मामला राज्य सरकार के योग आयोग के सदस्य के परिवार से जुड़ा है, इसलिए प्रबंधन खुलकर कुछ कहने से बच रहा है।

कब आया मामला सामने : बुधवार को कौशलेंद्र राव विधि महाविद्यालय में एलएलबी की पांचवे सेमेस्टर मानव अधिकार की परीक्षा हुई। परीक्षा में कांग्रेस की पूर्व पार्षद और योग आयोग के सदस्य रविंद्र सिंह की पत्नी सीमा सिंह भी परीक्षा दे रही थी। इसी दौरान उन्हें फ्लाइंग स्कॉर्ट के सदस्यों ने नकल करते पकड़ लिया। इस मामले में अब यूनिवर्सिटी प्रबंधन पूरे मामले को दबाने की फिराक में है, और उल्टे पूरे मामले में फ्लाइंग स्कॉट पर ही सवालिया निशान लगने लगा है।

क्या है यूनिवर्सिटी प्रबंधन का बयान : अटल यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक डॉ प्रवीण पांडेय ने इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं होने की बात कहते हुए कहा कि ” उड़नदस्ता की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। यह सुनिश्चित हो पाएगा कि नकल करते पकड़ा गया है या नहीं, उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही कोई जवाब दिया जा सकेगा, हालांकि जानकारी के अनुसार बुधवार को हुई परीक्षा में 24 नकल प्रकरण बनाए गए हैं। अब इसमें कौन, क्या है इसकी जानकारी अभी तक नहीं हुई है।

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...