राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जयंती पर जैतहरी में दिखा समाज का बिखराव, एकता पर उठे गंभीर सवाल

Date:

Share post:

जैतहरी। अनूपपुर राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जयंती इस वर्ष जैतहरी में पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाई गई, लेकिन आयोजनों की चमक के बीच राठौर समाज की एकजुटता पर गंभीर प्रश्नचिह्न भी उभरकर सामने आए। मुख्य समारोह जैतहरी बस स्टैंड में आयोजित हुआ, जिसमें मध्यप्रदेश शासन के मंत्री विसाहूलाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे, किंतु पिछले वर्षों जैसी सर्वसमावेशी एकता इस बार दिखाई नहीं दी।
पिछले वर्ष आयोजित जयंती समारोह को समाज की एकता, जागरूकता और संगठनात्मक शक्ति का प्रतीक माना गया था। उस आयोजन में विभिन्न गांवों, युवाओं, वरिष्ठजनों और सभी वर्गों की उल्लेखनीय भागीदारी रही थी। लेकिन इस बार राठौर समाज कई अलग-अलग मंचों और गुटों में विभाजित दिखाई दिया, जिससे सामाजिक समरसता पर चिंता बढ़ गई है।
एक ओर उमरिया में कांग्रेस समर्थित आयोजन में फुंदेलाल सिंह के मुख्य आतिथ्य में राठौर समाज एवं अन्य समुदायों के लोग शामिल हुए। विशाल जनसमूह और उत्साहपूर्ण भागीदारी जैतहरी में सभी दल के नेता को आमंत्रित किया गया था उस आयोजन सभी को स्थान मिला दूसरी ओर उमरिया में यह कांग्रेस के लोगों ने कार्यक्रम को आयोजन किया उसे कार्यक्रम मे पूर्व जिला अध्यक्ष विजय सिंह राठौड़ का नाम कहीं भी नहीं आया गोरसी पंचायत के उप सरपंच मुन्ना राठौर का भी नाम सम्मिलित नहीं हुआ कहीं ना कहीं भेदभाव किया गया दिलीप वस्त्रालय परिसर में अर्जुन सिंह के नेतृत्व में आयोजित समारोह में अमरकंटक के बाबा महामंडलेश्वर को मुख्य अतिथि बनाया गया, जहां राठौर बंधुओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
समाज के जानकारों का कहना है कि इस बार आयोजन केवल धार्मिक और सामाजिक नहीं रहे, बल्कि उनमें राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन की झलक भी साफ दिखाई दी। अलग-अलग समूहों ने अपने-अपने समर्थकों और प्रभाव क्षेत्र के साथ आयोजन किए, जिससे एक साझा मंच की भावना कमजोर पड़ती नजर आई।
सबसे अधिक चर्चा उस समय हुई जब समाज के वरिष्ठ नेताओं और पूर्व पदाधिकारियों के सम्मान को लेकर नाराजगी सामने आई। बताया जा रहा है कि पूर्व जिला अध्यक्ष विजय सिंह राठौर के साथ हुई आकस्मिक दुर्घटना के बावजूद उनका नाम प्रचार सामग्री और पंपलेटों में उमारिया नाम शामिल नहीं किया गया। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह राठौर के साथ मंच साल नारियल और फूल से सम्मान नहीं किया गया पर कथित रूप से उपेक्षापूर्ण व्यवहार किए जाने से समाज के एक वर्ग में गहरा असंतोष व्याप्त हो गया। उपस्थित लोगों का कहना है कि अन्य अतिथियों का नारियल और शॉल देकर सम्मान किया गया, जबकि गोविंद सिंह राठौर पूर्व में शिक्षक रह चुके हैं और उनके कार्य सराहनी है अपेक्षित सम्मान नहीं मिला। आखिर इसका जिम्मेदार कौन


इन घटनाओं ने समाज के भीतर यह संदेश दिया कि व्यक्तिगत मतभेद और गुटबाजी अब सार्वजनिक आयोजनों तक पहुंच चुकी है। वरिष्ठजनों का मानना है कि यदि समाज के अनुभवी लोगों का सम्मान नहीं होगा और संगठनात्मक संवाद कमजोर होता गया, तो आने वाले वर्षों में राठौर समाज कई छोटे-छोटे समूहों में बंट सकता है और दुर्गादास राठौर जयंती अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग शक्ति प्रदर्शन के रूप में सिमट सकती है।
समाज के बुद्धिजीवियों और जागरूक युवाओं ने सभी संगठनों, पदाधिकारियों और सामाजिक नेताओं से अपील की है कि वे व्यक्तिगत अहं, राजनीतिक प्रतिस्पर्धा और गुटीय सोच से ऊपर उठें। राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर ने जीवनभर समाज, स्वाभिमान, त्याग और एकता का संदेश दिया था। यदि उनके नाम पर आयोजित कार्यक्रम ही समाज को जोड़ने के बजाय बांटने लगें, तो यह उनके आदर्शों के साथ न्याय नहीं होगा। अभी भी समय है—राठौर समाज के सभी मंच एक हों, वरिष्ठों का सम्मान हो, युवाओं को साथ लिया जाए और दुर्गादास राठौर जयंती को राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और गौरव का महापर्व बनाया जाए। ग्राम पंचायत बरी में शाहिद सोभनाथ
राठौड़ जी चौराहे पर राठौर बंधुओ के द्वारा राष्ट्रवीर दुर्गा दास जी का जयंती मनाया गया

      Related articles

      वीर दुर्गादास राठौर जयंती कार्यक्रम उदय वस्त्रालय जैतहरी में भाई अर्जुन सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन मे नवनिर्वाचित समाज के जिला अध्यक्ष उदय सिंह राठौड़...

      उक्त कार्यक्रम वीर दुर्गादास राठौर जयंती कार्यक्रम उदय वस्त्रालय जैतहरी में भाई अर्जुन सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन मे...

      वन्य जीव बचाने में जैतहरी टीम अव्वल: अपराध घटित होने से पहले दबोचे गए बोधू और दुर्गेश* —

      -*जैतहरी में वन विभाग की सजगता से टला बड़ा वन्य जीव अपराध, 2 शिकारी न्यायिक हिरासत में**अनूपपुर।* वन्य प्राणियों...

      डभरा में 17 अगस्त को लगेगा निःशुल्क नेत्र रोग एवं मोतियाबिंद जांच शिविर

       डभरा। नगर पंचायत डभरा में 17 अगस्त 2026, सोमवार को निःशुल्क नेत्र रोग एवं मोतियाबिंद जांच एवं निदान...

      अनूपपुर* _जैतहरी रेंज की बीट गढियाटोला में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, रात 10 बजे दबिश देकर ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत और उपकरण...

      *अनूपपुर*वनमंडल अनूपपुर के जैतहरी रेंज अंतर्गत बीट गढियाटोला के कक्ष क्रमांक *RF 322* में बीती 11 अगस्त 2026...