साहू समाज की नारी शक्ति को नई दिशा देने सक्ती पहुंचीं प्रदेश संयोजिका दिव्या कलिहारी साहू

Date:

Share post:

 

सक्ती। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ (महिला प्रकोष्ठ) की प्रदेश संयोजिका श्रीमती दिव्या कलिहारी साहू के सक्ती जिले में प्रथम आगमन पर साहू समाज के पदाधिकारियों एवं महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। उनके आगमन को लेकर समाज की महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत साहू समाज की आराध्य भक्त माता कर्मा की पूजा-अर्चना एवं श्रद्धांजलि के साथ हुई। इस अवसर पर साहू समाज की नारी शक्ति को संगठित करने, महिला सहभागिता बढ़ाने तथा सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

प्रदेश संयोजिका दिव्या कलिहारी साहू ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज की प्रगति में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। संगठित एवं जागरूक नारी शक्ति समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है। उन्होंने महिलाओं से साहू समाज के संगठन से सक्रिय रूप से जुड़ने तथा सामाजिक एकता और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।

 

उन्होंने महिला प्रकोष्ठ के संगठनात्मक विस्तार, आगामी सामाजिक गतिविधियों तथा समाजहित में किए जाने वाले कार्यों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में उपस्थित महिला पदाधिकारियों ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा आगामी गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने के संबंध में अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम में जिला साहू संघ सक्ती के ग्रामीण, परिक्षेत्र, तहसील एवं जिला स्तर की महिला पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। महिला पदाधिकारियों ने सामाजिक संगठन को मजबूत बनाने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने को लेकर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का सफल संचालन भोलाशंकर साहू ने किया। वहीं जिला साहू संघ सक्ती के जिलाध्यक्ष प्रकाश साहू ने नारी शक्ति को आत्मनिर्भर एवं संगठित रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के विकास और सामाजिक एकता को मजबूत करने में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

 

प्रदेश संयोजिका के सक्ती आगमन एवं महिला पदाधिकारियों के साथ संवाद को सामाजिक संगठन की मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। कार्यक्रम में जिला संयोजिका (महिला प्रकोष्ठ) तुलसी साहू, जिला साहू संघ के उपाध्यक्ष प्रेमकुमार साहू, पड़ेश्री साहू, नीलम साहू, बद्रिका साहू, शांति ताराचंद साहू, यशवंत साहू, धनेश्वरी साहू, कमल किशोर साहू, यमुना साहू, नीरा साहू, सुनीता साहू, फिरस्तीन साहू, हिरा बाई साहू, रेवती साहू, क्रांति साहू, रेवती साहू, पिंकी साहू, सुनेना साहू, कुमुदनी साहू, रितेश साहू, राकेश साहू, उमेशधर साहू, बलभद्र साहू, दिल बाई साहू, नर्मदा साहू, धनिदास साहू सहित जिला साहू संघ सक्ती एवं महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

      Related articles

      शक्कर की कीमतों में वृद्धि त्यौहार फीका कर रही है भाजपा और मोदी सरकार : माकपा

      जैतहरी। त्यौहार के अवसर पर शक्कर की कीमतों में हुई अकल्पनीय बढ़ोतरी से साफ है कि भाजपा बात...

      ग्राम पंचायत कचंदा में घटिया नाली निर्माण पर बड़ी कार्रवाई: सचिव निलंबित, तकनीकी सहायक अटैच और सरपंच के विरुद्ध प्रकरण दर्ज

        सक्ती 19.08.2026// ग्राम पंचायत कचंदा में अप्रैल माह के दौरान मनरेगा योजना के तहत निर्मित नाली के क्षतिग्रस्त...

      पत्रकारों से माफी के बाद भागवत विश्वकर्मा का बहिष्कार समाप्त, सम्मान का दिया भरोसा ।

      शुभ संकेत/बांकी मोंगरा:- पत्रकारों एवं मीडिया से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को...

      सावन महोत्सव में परोसे गए रसगुल्ले में संदिग्ध कीड़ा मिलने का आरोप पत्रकार के विरोध पर विवाद*

       गौतम टेंट हाउस की खाद्य व्यवस्था पर उठे सवाल जांच कर दोषी पाए जाने पर लाइसेंस निरस्त करने...