श्रावण मास में गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में गूंजे वैदिक मंत्र

Date:

Share post:

श्रावण मास में गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में गूंजे वैदिक मंत्र


••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
अनूपपुर। श्रावण मास के पावन अवसर पर गायत्री चेतना केंद्र, अनूपपुर में अखिल विश्व गायत्री परिवार से जुड़े 12 दाम्पत्य परिवारों द्वारा श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ गायत्री महायज्ञ एवं पार्थिव शिवलिंग का विधिवत शिवाभिषेक सम्पन्न किया गया।
कार्यक्रम में दाम्पत्य परिवारों ने सामूहिक रूप से वैदिक मंत्रोच्चार एवं गायत्री महामंत्र की साधना करते हुए यज्ञ में आहुतियां समर्पित कीं। इसके पश्चात पार्थिव शिवलिंग का विधि-विधानपूर्वक अभिषेक कर भगवान शिव से परिवार, समाज एवं राष्ट्र के कल्याण, सुख-शांति और समृद्धि की मंगलकामना की गई।
श्रावण मास की आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने भक्ति के साथ संस्कार, साधना के साथ सेवा और धर्म के साथ सामाजिक चेतना का संकल्प लिया। दाम्पत्य परिवारों की सामूहिक सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।
गायत्री चेतना केंद्र में सम्पन्न यह आयोजन श्रद्धा, संस्कार और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश देते हुए हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

      Related articles

      शक्कर की कीमतों में वृद्धि त्यौहार फीका कर रही है भाजपा और मोदी सरकार : माकपा

      जैतहरी। त्यौहार के अवसर पर शक्कर की कीमतों में हुई अकल्पनीय बढ़ोतरी से साफ है कि भाजपा बात...

      ग्राम पंचायत कचंदा में घटिया नाली निर्माण पर बड़ी कार्रवाई: सचिव निलंबित, तकनीकी सहायक अटैच और सरपंच के विरुद्ध प्रकरण दर्ज

        सक्ती 19.08.2026// ग्राम पंचायत कचंदा में अप्रैल माह के दौरान मनरेगा योजना के तहत निर्मित नाली के क्षतिग्रस्त...

      पत्रकारों से माफी के बाद भागवत विश्वकर्मा का बहिष्कार समाप्त, सम्मान का दिया भरोसा ।

      शुभ संकेत/बांकी मोंगरा:- पत्रकारों एवं मीडिया से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को...

      सावन महोत्सव में परोसे गए रसगुल्ले में संदिग्ध कीड़ा मिलने का आरोप पत्रकार के विरोध पर विवाद*

       गौतम टेंट हाउस की खाद्य व्यवस्था पर उठे सवाल जांच कर दोषी पाए जाने पर लाइसेंस निरस्त करने...