12 फरवरी को होने वाले आल इंडिया स्ट्राइक को सफल बनाने सीटू जिला समिति अनूपपुर ने बनाया रणनीति,

Date:

Share post:

12 फरवरी को होने वाले आल इंडिया स्ट्राइक को सफल बनाने सीटू जिला समिति अनूपपुर ने बनाया रणनीति,

सेन्टर आफ इण्डियन ट्रेड यूनियन (सीटू) जिला समिति अनूपपुर की बैठक 12 जनवरी को कोतमा कालरी मजदूर चौक सीटू कार्यालय में कामरेड रामू यादव के अध्यक्षता में संपन्न संपन्न हुआ।

महासचिव इंद्रपती सिंह ने राज्य समिति की आन लाइन बैठक की रिपोर्ट रखी , जिसमें जुगुल किशोर राठौर कार्यवाहक अध्यक्ष ने अपने विचार रखते हुए जिला में प्रभाव साली अभियान चलाये जाने का संकल्प दोहराया।अनिल शर्मा ने जिला संगठन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए फंड कलेक्शन पर जोर दिया। वहीं 12 फरवरी को होने वाले राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि गांव गांव में नुक्कड़ सभा कर सरकार के मजदूर विरोधी, किसान विरोधी, महिला, नवजवान आदिवासी,लघु व्यापार विरोधी नीतियों के खिलाफ अभियान चलाने की कार्य योजना तैयार की गई।
उल्लेखनीय है कि चार लेबर कोड के खिलाफ होने वाली संयुक्त ट्रेड यूनियनों के आव्हान पर 12 फरवरी 2026 को अखिल भारतीय आम हड़ताल के समर्थन में हर सम्भव अभियान चलाएं जाने का निर्णय लिया है जिसे सफल बनाये जाने के लिए जैतहरी क्षेत्र में कामरेड जुगुल राठौर के नेतृत्व में 28 जनवरी से जत्था रवाना होगी जिसमें मध्यप्रदेश किसान सभा के महासचिव कामरेड ओमप्रकाश, कामरेड सहसराम, कामरेड मोतीलाल रजक एवं अन्य साथियों के साथ अभियान में सामिल होगे। तथा 1 फरवरी से कोतमा क्षेत्र में इंद्रपति सिंह महासचिव सीटू के नेतृत्व में जत्था रवाना होगी जिसमें अनिल शर्मा,तेज भान पांडेय, राधेश्याम यादव, शारदा सिंह, देवेंद्र कुमार निराला, रामायण पटेल, मंगलूराम साहू, संध्या शुक्ला, सुनीता विश्वकर्मा,अजमते फ़िरदौस,समीम अख्तर, एवं अन्य साथी सामिल होगे।
पुष्पराजगढ़ क्षेत्र में रामू यादव अध्यक्ष सीटू के नेतृत्व में जत्था 4 फरवरी से रवाना होगी जिसमें मध्यप्रदेश किसान सभा के जिला अध्यक्ष कामरेड दलवीर केवट, अफसाना बेगम, राजेन्द्र विश्वकर्मा, ममता विश्वकर्मा, आशा राठौर, रमेश परस्ते एवं अन्य साथी सामिल होगे। सीटू के जिला अध्यक्ष कामरेड रामू यादव सभी जत्था को झंडे दिखाकर रवाना करेंगे एवं 12 फरवरी को अनूपपुर रैन बसेरा के समक्ष आंदोलनकारी एकत्रित हो कर जुलूस निकाल कर कलेक्टर जिला अनूपपुर को ज्ञापन सौंपे जाने की रणनीति तैयार किया गया।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...