अनूपपुर जिले में पर्यटन को मिल रहा बढ़ावा

Date:

Share post:

  1. *

अनूपपुर 6 फरवरी 2025- जिले में पर्यटन को नई दिशा देने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के सहयोग से कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली और नोडल अधिकारी जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद अनूपपुर श्री महिपाल सिंह गुर्जर के प्रयासों से 25 स्थानीय टूरिस्ट गाइडों को आधिकारिक लाइसेंस प्रदान किए गए हैं। इन्हें राष्ट्रीय जनजातीय विश्विद्यालय अमरकंटक के पर्यटन विभाग के विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। यह पहल न केवल स्थानीय टूरिस्ट गाइडों को रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगी बल्कि अनूपपुर के समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर को भी देश-विदेश के पर्यटकों के सामने प्रभावी रूप से प्रस्तुत करने में मददगार साबित होगी।

उल्लेखनीय है कि अनूपपुर जिला प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक धरोहरों से समृद्ध है। अमरकंटक, जो नर्मदा नदी का उद्गम स्थल है, अपने धार्मिक और प्राकृतिक महत्व के कारण पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। इसी तरह, क्षेत्र के अन्य पर्यटन स्थलों जैसे कपिलधारा, दुग्धधारा आदि की जानकारी को सटीक और रोचक तरीके से पर्यटकों तक पहुंचाने के लिए प्रशिक्षित गाइडों की आवश्यकता थी। इस नवाचार के तहत चयनित गाइडों को मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड और जिला प्रशासन द्वारा प्रमाणित किया गया है, जिससे उनकी विश्वसनीयता और दक्षता में वृद्धि होगी।

जिला प्रशासन का यह सराहनीय कदम जिले में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इन गाइडों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे वे पर्यटकों को ऐतिहासिक, धार्मिक और भौगोलिक पहलुओं की सटीक जानकारी दे सकें।

इस पहल से अनूपपुर जिले में पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। साथ ही, यह पर्यटकों को बेहतर अनुभव देने में सहायक साबित होगा, जिससे अनूपपुर को पर्यटन के मानचित्र पर और अधिक पहचान मिलेगी।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...