खाद वितरण डबल लॉक की सुरक्षा व्यवस्था हेतु कलेक्टर ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट किए नियुक्त

अनूपपुर 04 सितम्बर 2025/ अनूपपुर जिला अंतर्गत जैतहरी, राजेन्द्रग्राम, कोतमा एवं अनूपपुर मण्डी में खाद वितरण हेतु डबल लॉक संचालित है, जहां से खाद वितरण किया जाता है। खाद का आगमन रेलवे ट्रैक से सड़क मार्ग से वाहन द्वारा किया जाता है। खाद वितरण डबल लॉक की सुरक्षा व्यवस्था हेतु कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री हर्षल पंचोली ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की है। अनूपपुर मंडी स्थित डबल लॉक के लिए नायब तहसीलदार अनूपपुर श्री कौशलेन्द्र शंकर मिश्रा, जैतहरी स्थित डबल लॉक के लिए प्रभारी तहसीलदार जैतहरी श्री रमाकांत तिवारी, कोतमा स्थित डबल लॉक के लिए नायब तहसीलदार कोतमा श्री ज्ञानदास पनिका तथा राजेन्द्रग्राम स्थित डबल लॉक के लिए नायब तहसीलदार पुष्पराजगढ़ श्री राजेन्द्रदास पनिका को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
खाद वितरण डबल लॉक की सुरक्षा व्यवस्था हेतु कलेक्टर ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट किए नियुक्त
Date:
कलेक्टर ने उप संचालक कृषि को निर्देश दिए हैं कि संबंधित कार्यपालिक मजिस्ट्रेट को खाद रैक आगमन की जानकारी एवं किस वाहन से जिले के डबल लॉक में आ रहा है, अनिवार्य रूप से अवगत कराएं। उन्होंने कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए हैं कि रैक/परिवहन वाहन का विवरण उप संचालक कृषि से प्राप्त कर जिले में प्रवेश करने की सीमा से लेकर डबल लॉक तक वाहन संरक्षण में लेकर जाएं। डबल लॉक में उक्त खाद को अनलोड करते समय पूर्व से भण्डारित स्टाक का सत्यापन करने के उपरांत अपने समक्ष अनलोड कराएं। डबल लॉक से खाद का वितरण उपस्थित कृषकों को अपने समक्ष में कराना सुनिश्चित करें। वितरण उपरान्त शेष स्टाक का सत्यापन कराते हुए डबल लॉक अपने समक्ष बन्द कराएं एवं पुनः वितरण होने की स्थिति में अपने समक्ष डबल लॉक खुलवाएं।
समा.क्र./17


