अनूपपुर खेरमाई मंदिर में ताला तोडकर चोरी करने वाले आरोपी की

Date:

Share post:

 

लोक अभियोजक श्री पुष्पेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा बताया गया कि आरोपी शनि द्विवेदी पिता सुरेश द्विवेदी उम्र 24 वर्ष निवासी पटौराटोला अनूपपुर जिला अनूपपुर ने खेरमाई मंदिर में लोहे के हथियार से मंदिर के गेट में लगे ताला को तोडकर मंदिर में रखे दान पेटी का ताला तोडकर पैसा चोरी कर रहा था जिसे साक्षियों ने देखा और पकडकर पुलिस के हवाले कर दिया गया । आरोपी के पास दान पेटी के चोरी किये हुये 1500/-रू0 जप्त हुये।
उक्त अपराध के संबंध में थाना कोतवाली अनूपपुर में रिपोर्ट अपराध क्रमांक 480/2025 भारतीय न्याय संहिता पंजीकृत किया गया और आरेापी को गिरफ्तार किया गया । मामले में आरोपियो की ओर से माननीय तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश श्री कृष्णा डागलिया के न्यायालय में जमानत पर छोड़े जाने हेतु याचिका दायर की गई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए और शासन की ओर से पैरवी कर रहे लोक अभियोजक श्री पुष्पेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा रखे गए तर्कों और बहस तथा मामले की गम्भीरता एवं परिस्थितियों को देखते हुए चोरी के आरोपी शनि द्विवेदी आरोपी के विरूद्व अन्य मामलें भी पंजीवद्व होने, से जमानत याचिका को निरस्त कर दिया गया। आरोपी वर्तमान में जिला जेल अनूपपुर में 05.10.2025 से निरुद्ध है ।

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...