बिलासपुर:- सीपत रोड़ गुड़ी के पास दो बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत … दोनों चालकों की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत… एक गंभीर हॉस्पिटल रिफर.

Date:

Share post:

बिलासपुर -सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़ी के पास मेंन रोड में शाम 5,30 बजे के आसपास दो बाइको में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई जिसमें दोनों बाइक चालको की घटनास्थल में ही दर्दनाक मौत हो गई। वही एक बाइक के पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे हॉस्पिटल रिफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़ी मेन रोड में शाम 5,30 बजे के आसपास बाइक क्र CG 10 BE 2539 और दूसरी बाइक क्र CG 15 GC 6715 में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिससे दोनों बाइक चालको की घटनास्थल में ही दर्दनाक मौत हो गई वही एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे हॉस्पिटल रिफर किया गया है।

एक मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला है जिससे मृतक की पहचान नितिन साहू पिता प्रेमलाल साहू उम्र 25 वर्ष निवासी रजगामार जिला कोरबा निवासी बताया जा रहा है।जो एनटीपीसी सीपत में काम करता था। वह अपने निवास स्थान रजगामार से शाम ntpc में डियूटी करने आ रहा था। वही दूसरे मोटरसाइकिल चालक खुलेश यादव पिता स्व देवारी लाल यादव उम्र 20 वर्ष निवासी बनियाडीह एवं घायल सुरेन्द्र यादव पिता पुनाराम यादव उम्र 29 वर्ष निवासी बनियाडीह किसी काम से सीपत आये हुए थे।

रितेश सिंह की रिपोर्ट

Related articles

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...

जैतहरी, महिला समिति ने 29 मई को थाना जैतहरी के समक्ष धरना प्रदर्शन किए जाने का लिया निर्णय।

जैतहर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश की बैठक जैतहरी में श्रीमती पार्वती राठौर की अध्यक्षता...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 11 मई को रायपुरा में समाधान शिविर आयोजित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों...

  सक्ती, 10 मई 2026 // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक...