छत्तीसगढ़िया ओलंपिक संभाग स्तरीय बिलासपुर में कोरबा का उत्कृष्ट परिणाम रहा।

Date:

Share post:

छत्तीसगढ़ राज्य शासन के मंशा अनुसार छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों का संभाग स्तरीय आयोजन बिलासपुर के लिए कोरबा की 178 महिला खिलाड़ियों सहित 210 का दल संजीव झा कलेक्टर कोरबा नुतन कंवर मुख्य कार्यपालन ,अधिकारी जिला पंचायत कोरबा एवं प्रभाकर पांडे आयुक्त नगर निगम कोरबा के कुशल निर्देशन में श्री दीनू पटेल जिला खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोरबा एवं रामकृपाल साहू सहायक खेल अधिकारी कोरबा के नेतृत्व में महिला वर्ग की टीम स्व. बीआर यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र स्टेडियम बहतराई( बिलासपुर) में कोरबा जिला का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। जिसमें रस्साकशी 0 से 18 वर्ष प्रथम स्थान , रस्साकशी 18 से 40 वर्ष द्वितीय स्थान, रस्साकशी 40 से ऊपर प्रथम स्थान ,खो खो 0 से 18 प्रथम स्थान , खो खो 40 वर्ष से ऊपर द्वितीय स्थान, पिट्ठुल 40 से ऊपर प्रथम स्थान , फुगड़ी 0 से 18 द्वितीय स्थान, फुगड़ी 18 से 40 वर्ष प्रथम स्थान, फुगड़ी 40 से ऊपर प्रथम स्थान, लंगडी दौड़ 40 से ऊपर प्रथम स्थान, बिल्लस 0 से18 वर्ष प्रथम स्थान, बिल्लस 40 वर्ष से ऊपर प्रथम स्थान , संखली 40 वर्ष से ऊपर द्वितीय स्थान , गिल्ली डंडा 0 से 18 वर्ष द्वितीय स्थान, गिल्ली डंडा 18से40 द्वितीय स्थान, बाटी 0 से 18द्वितीय स्थान, लंबी कूद 40 वर्ष से ऊपर तृतीय स्थान प्राप्त कर बिलासपुर संभाग में कोरबा के खिलाड़ियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिसमें सनत कालेलकर, केके गढ़वाल, अजय दुबे , सी के पांडे ,बिजेंद्र सिंह बैस, डॉ पुष्पराज राजपूत, निर्मल खा खा, प्रदीप मिंज, पुरुषोत्तम केवट ,नबी उल्लाह सिद्धकी , सावित्री डड़सेना, करमिला टोप्पो, नलिनी मुले, धर्मेंद्र सिंह चौहान, प्रहलाद मिंज ,चंद्रशेखर खांडे ,हरिअनंत , डिगंबर साहू, श्याम लाल कंवर, आदि कोच मैनेजर ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया।

कोरबा जिला के इस उत्कृष्ट सफलता पर श्री राज किशोर प्रसाद जी महापौर नगर पालिक निगम कोरबा श्याम सुंदर सोनी जी सभापति कोरबा संजीव कुमार झा कलेक्टर कोरबा , नूतन कंवर कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा, प्रभाकर पांडे आयुक्त नगर पालिक निगम कोरबा, जीपी भारद्वाज जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा के आर टंडन सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी कोरबा आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।

रवि कुमार साहू की रिपोर्ट

Related articles

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...

जैतहरी, महिला समिति ने 29 मई को थाना जैतहरी के समक्ष धरना प्रदर्शन किए जाने का लिया निर्णय।

जैतहर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश की बैठक जैतहरी में श्रीमती पार्वती राठौर की अध्यक्षता...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 11 मई को रायपुरा में समाधान शिविर आयोजित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों...

  सक्ती, 10 मई 2026 // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक...