ओला वृष्टि से खड़ी फसलों का नुकसान, मगर भाजपा की मोहन यादव सरकार गंभीर नहीं :

Date:

Share post:

  • माकपा

    भोपाल l पिछले दिनों प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में ओला वृष्टि से किसानों की खड़ी फसल का भयानक नुकसान हुआ है, लेकिन प्रदेश की भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार नुकसान का सर्वे करवाने और किसानों की फसल के हुए नुकसान की भरपाई करने के प्रति गंभीर नहीं है l
    मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव जसविंदर सिंह द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि ग्वालियर. चम्बल, सागर, रीवा, संभागों के साथ ही रतलाम, देवास, नीमच, मंदसौर, झाबुआ, अलीराजपुर, दतिया और सतना जिलों में बारिश और ओला वृष्टि से किसानों की गेहूं, चना, सरसों, गन्ना, के साथ सब्जी उत्पादक किसानों का भारी नुकसान हुआ है l मंदसौर और नीमच में तो अफीम की खेती पूरी तरह से बर्बाद हो गई है l
    माकपा नेता ने कहा है कि भले ही मुख्यमंत्री ने सर्वे करवाने की घोषणा की है, लेकिन हक़ीक़त यह है कि न तो सरकार के पास अमला है और न ही सरकार इस नुकसान की भरपाई के लिए समुचित जांच कर उचित मुआवजा देने को तैयार है l
    जसविंदर सिंह ने मांग की है कि सही सर्वें के लिए सरकारी आमले के साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों, किसान संगठनों के प्रतिनिधियों को भी सर्वें का हिस्सा बनाया जा रहा है l यह भी जानकारी मिली है कि पटवारी मुआवजे का फार्म पेन की बजाय पेंसिल से भरता है, जिससे बाद में सौ प्रतिशत नुकसान को भी कम कर दिया जाएं l उल्लेखनीय है कि यदि नुकसान 25 फीसद तक दिखाया जाता है तो किसानों को मुआवजे से वंचित कर देने का भी प्रावधान है l
    माकपा नेता ने कहा है कि यदि सही सुर्वे नहीं होता है तो बीमा कंपनिया भी बीमे का क्लेम देने से बच जाएंगी l लगता है सरकार की यही मंशा है l
    माकपा नेताओं ने समुचित मुआवजा देने के लिए सर्वे तीव्र गति से करवाने के साथ ही किसानों के बिजली के बिल माफ करने सहित सभी वसूलियां रोकने की मांग की है l
    जसविंदर सिंह
    9425009909
    05-02-2026

Related articles

12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने सीटू जिला समिति ने झोकी ताकत:- अनूपपुर।

अनूपपुर। सीटू नेताओं ने ताबड़तोड़ मीटिंगें कर कर्मचारियों से हड़ताल में बढ़-चढ़कर शामिल होने का आह्वान किया।...

कोरबा में रफ्तार का कहर: अनियंत्रित होकर पलटी कार, बारात जा रहे दो युवकों की मौत, दो गंभीर।.. पड़े पूरी खबर..

शुभ संकेत/कोरबा:-(प्रकाश साहू की रिपोर्ट)कोरबा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां देर रात चांपा-भारतमाला मुख्य...

कोरबा:-कटघोरा मेला में इस बार रोमांच का तड़का।.. पड़े पूरी खबर..

शुभ संकेत/कोरबा:-(प्रकाश साहू की रिपोर्ट)नगर के ऐतिहासिक कटघोरा मेले में इस वर्ष भारी उत्साह देखने को मिल रहा...

सीपत:-सीपत पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक…

शुभ संकेत/सीपत:-नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीपत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ...
error: Content is protected !!