वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 200 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न

Date:

Share post:

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 200 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न उत्तर

वैदिक मंत्रों और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ 200 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। वैदिक आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजन के साथ सभी जोड़ों ने सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। समारोह स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया था, जहां बड़ी संख्या में परिजन एवं आमजन उपस्थित रहे। आयोजन के अंतर्गत भव्य बारात निकाली गई, जिसमें बैंड-बाजे और पारंपरिक वेशभूषा ने उत्सव का माहौल बना दिया। बारातियों का पुष्पवर्षा एवं आतिथ्य सत्कार के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

हितग्राहियों को 49 हजार की प्रतीकात्मक चेक वितरित

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत प्रतीकात्मक रूप से रिश्ता कोल, रजनी कोल, भानवती पाव एवं यशोदा कोल सहित अन्य हितग्राहियों को 49 हजार रुपये की सहायता राशि के प्रतीकात्मक चेक जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा प्रदान किए गए। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने योजना को जरूरतमंद परिवारों के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया। हितग्राहियों ने शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे सामाजिक सहयोग की सशक्त पहल बताया।

कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, जनपद पंचायत जैतहरी के अध्यक्ष श्री राजीव सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री सतीश वर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्री रंजीत सर्राटी, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री के. के. सोनी, जनपद पंचायत जैतहरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के. के. रैकवार, मुख्य नगरपालिका अधिकारी जैतहरी श्री भूपेन्द्र सिंह, जनपद पंचायत जैतहरी के उपाध्यक्ष श्री मनोज राठौर, नगर परिषद जैतहरी के उपाध्यक्ष श्री रवि राठौर, जनपद पंचायत जैतहरी के सदस्य सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, पत्रकारगण तथा संबंधित विभागों के विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

समा.क्र./65

Related articles

बाकी मोगरा के गजरा ग्राउंड में पहली बार भव्य मेले का आयोजन, उमड़ी भारी भीड़।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-जिले के बाकी मोगरा क्षेत्र स्थित गजरा ग्राउंड में पहली बार भव्य मेले का आयोजन किया...

साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई संपन्न 24 बिंदुओं पर की गयी चर्चा

अनूपपुर/ राजनगर कालरी-- डूमर कछार निकाय में प्रति सप्ताह संपन्न होने वाले समीक्षा बैठक में शासन द्वारा संचालित...

जिला स्तरीय पत्रकार मिलन एवं सम्मान समारोह कुसमुंडा में संपन्न हुआ

कोरबा -: जिला स्तरीय पत्रकार मिलन एवं सम्मान समारोह 2026 सोमवार को जेआरसी खेल मैदान, विकास नगर कुसमुण्डा...

शराब ठेकेदार के गुर्गों पर नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ व मारपीट का मामला दर्ज, तलाश जारी

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के करणपठार थाना अंतगर्त ग्राम लीलाटोला में वीरेंद्र राय शराब ठेकेदार के...
error: Content is protected !!