बिलासपुर:-सीपत-20/12/22- जनता कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जनता कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष संतोष सोनवानी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा भाव के साथ सीपत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंच कर बच्चों एवं मरीजों को फल वितरण किया गया। इस अवसर पर जनता कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष नारायण मिरी ने जनता कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ताओं की ओर से जनता कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष संतोष सोनवानी जन्मदिन की शुभकामनाएं दिए तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना किए। फल वितरण के समय बच्चों एवं मरीजों ने भी प्रदेश अध्यक्ष के उत्तम स्वास्थ्य की कामना किये एवं शुभकामनाएं प्रेषित किये। फल वितरण कार्यक्रम में राकेश गुप्ता, सौरभ जायसवाल प्रदीप सूर्यवंशी,सागर यादव,रोहित मिरी,कृष्ण मिरी,भगत राठौर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रितेश सिंह की रिपोर्ट


