दिवंगत ग्राम पंचायत सचिव की पुत्री को मिली अनुकंपा नियुक्ति

Date:

Share post:

सीईओ जिला पंचायत कंवर ने नियुक्ति पत्र सौंपकर दी बधाई

कोरबा -: कलेक्टर संजीव झा की पहल पर ग्राम पंचायत सचिव की पुत्री को नौकरी मिल गई है। ग्राम पंचायत सचिव के रूप में पदस्थ रहे स्व. कृपाराम कुसरो के बदले उनकी पुत्री कुमारी सुषमा कुसरो को ग्राम पंचायत सचिव के पद पर अनुकंपा नियुक्ति दी गई है। सीईओ जिला पंचायत नूतन कंवर ने सुषमा कुसरो को ग्राम पंचायत सचिव पद की नियुक्ति पत्र देकर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही निष्ठा और लगन के साथ शासकीय सेवा करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। स्व. कृपा राम कुसरो की आकस्मिक मृत्य शुगर बीमारी के कारण हो गयी थी। काफी समय से उनका ईलाज चल रहा था। स्व. कृपाराम कुसरो के मृत्यु के पश्चात उनकी बारहवीं पास पुत्री सुषमा कुसरो ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन किया। कलेक्टर झा ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिये थे। इसी तारतम्य में जिला पंचायत द्वारा सुषमा कुसरो को अनुकंपा नियुक्ति दी गई। नौकरी मिल जाने से सुषमा कुसरो और उनके परिवार वालों ने खुशी जताते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया है।
   तहसील पाली अंतर्गत ग्राम तेलसरा के निवासी स्व. कृपाराम कुसरो पंचायत सचिव के रूप में कार्यरत् थे। स्वास्थ्यगत् परेशानियों के कारण उनका निरंतर ईलाज चल रहा था। उनके चार पुत्री और एक पुत्र हैं। नौकरी मिलने के बाद सुषमा कुसरो ने बताया कि उनके पिताजी की मृत्यु के पश्चात् परिवार को विपरित आर्थिक परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा था। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। परिवार के सामान्य खर्चे चलाने में भी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने से घर के आर्थिक परिस्थितियों में सुधार होगी। कक्षा बारहवीं तक पढ़ाई कर चुकी सुषमा ने बताया कि नौकरी मिलने से स्वयं और उनके भाई-बहन की आगे की पढ़ाई में भी सहायता मिलेगी।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...

जैतहरी, महिला समिति ने 29 मई को थाना जैतहरी के समक्ष धरना प्रदर्शन किए जाने का लिया निर्णय।

जैतहर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश की बैठक जैतहरी में श्रीमती पार्वती राठौर की अध्यक्षता...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 11 मई को रायपुरा में समाधान शिविर आयोजित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों...

  सक्ती, 10 मई 2026 // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक...