बाॅंकीमोंगरा में सजा बाबा श्याम का भव्य दरबार,वैवाहिक स्वर्ण जयंती पर किया सोहाडिया परिवार ने आयोजन

Date:

Share post:

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा नगर में बुधवार की रात भक्ति,उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब कुसुम देवी एवं मदनलाल अग्रवाल की वैवाहिक जीवन की 50वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर बाबा श्याम का भव्य संकीर्तन एवं धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर सहित आसपास क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और देर रात तक भक्ति रस में सराबोर रहे।

एम.एम. वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में बाबा श्याम एवं बालाजी सरकार का अलौकिक, मनमोहक और भव्य दरबार सजाया गया था। आकर्षक पुष्प सज्जा, रंगीन रोशनी और दिव्य श्रृंगार से सुसज्जित दरबार श्रद्धालुओं के आकर्षण के केंद्र रहे,श्रद्धालुओं ने दरबार में पहुंचकर शीश नवाया और सुख-समृद्धि की कामना की।
      भव्य संकीर्तन में बाहर से पधारे प्रसिद्ध भजन प्रवाहकों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से समां बांधा जिसमें मारुतिनंदन बरेली से, अभिषेक नामा जयपुर से एवं सुरेश राजस्थानी रायपुर से पहुंचे थे। तीनों कलाकारों ने बाबा श्याम, बालाजी महाराज और श्रीकृष्ण भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिस पर श्रद्धालु झूम उठे। जयकारों और तालियों से पूरा पंडाल गूंजता रहा।

कार्यक्रम के दौरान श्याम रसोई का विशेष आयोजन भी किया गया, जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
    इस आयोजन में समस्त सोहाडिया परिवार का विशेष योगदान रहा। परिवारजनों ने स्वागत, सेवा और संपूर्ण व्यवस्थाओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसकी सभी ने सराहना की।
     परिवारजनों ने बताया कि वैवाहिक जीवन के 50 वर्ष पूर्ण होने पर ईश्वर के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए यह आयोजन रखा गया, ताकि परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहे तथा समाज में प्रेम, संस्कार और भक्ति का संदेश पहुंचे।
    श्रद्धा, सेवा और भक्ति से ओतप्रोत यह आयोजन नगरवासियों के लिए यादगार बन गया।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

जिला लोक अभियोजक/शासकीय अभिभाषक अनूपपुर जिला अनूपपुर म0प्र0

अनूपपुर होलिका दहन के दिन रात्रि में घर में घुसकर मारपीट करने एवं गाडी को तोड फोड कर...

श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष पद पर अरविन्द अवस्थी सातवीं बार निर्विरोध निर्वाचित

रायपुर -: छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हो गए। चुनाव प्रक्रिया...

टॉपर नैसी का संदेश- सीखने के लिए पढ़ो,दबाव में नहीं

बिलासपुर -: 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता की कहानी आज बिलासपुर से सामने आई है, जहां पीएम...

राज्यपाल के नाम ज्ञापन, तहसीलदार की सेवा समाप्ति की मांग तेज

  सक्ती। जिले के भोथीया तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत सेंदुरस में जमीन विवाद को लेकर मामला तूल पकड़ता जा...