टॉपर नैसी का संदेश- सीखने के लिए पढ़ो,दबाव में नहीं

Date:

Share post:

बिलासपुर -: 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता की कहानी आज बिलासपुर से सामने आई है, जहां पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय चकरभाठा की छात्रा नैसी ठाकुर ने 97.50 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में अपना परचम लहराया है। इस उपलब्धि से न सिर्फ स्कूल, बल्कि परिवार और जिले में भी खुशी का माहौल है। नैसी ठाकुर की इस बड़ी सफलता के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। स्कूल के शिक्षक भी उनके घर पहुंचे और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। जब हॉर्नबिल टीवी की टीम नैसी के घर पहुंची, तो उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। नैसी ने बताया कि वह रोजाना 4 से 5 घंटे तक नियमित पढ़ाई करती थीं और हर विषय को समझकर पढ़ने पर ध्यान देती थीं।उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने हर कदम पर उनका साथ दिया, जिससे उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। नैसी ने अन्य छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि पढ़ाई हमेशा सीखने के उद्देश्य से करनी चाहिए, न कि दबाव में आकर। उन्होंने असफल छात्रों को भी हौसला देते हुए कहा कि एक रिजल्ट जीवन तय नहीं करता, इसलिए कभी निराश नहीं होना चाहिए। वहीं नैसी की मां ने बताया कि बेटी की इस सफलता से पूरा परिवार गर्व महसूस कर रहा है और लगातार रिश्तेदारों व परिचितों के बधाई संदेश मिल रहे हैं। स्कूल के प्राचार्य ने कहा कि नैसी जैसी होनहार छात्रा स्कूल के लिए गर्व की बात है और भविष्य में और भी छात्रों को टॉप टेन में लाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने स्वामी आत्मानंद स्कूल मॉडल को बेहतरीन बताते हुए कहा कि यहां बच्चों को शासन द्वारा उत्कृष्ट सुविधाएं दी जा रही हैं। वहीं क्लास टीचर शिक्षिका सविता आय ने बताया कि नैसी शुरू से ही पढ़ाई में रुचि रखने वाली और मेहनती छात्रा रही हैं, जिसकी बदौलत उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। कुल मिलाकर, नैसी ठाकुर की यह सफलता मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन की शानदार मिसाल बनकर उभरी है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

      Related articles

      दीवाल गिराने,मलवा में दबने से बृद्ध घायल,हाथी देखने छत मे चढ रही महिला पैर फिसलने से घायल भर्ती जैतहरी अस्पताल में,दो भागों में बट...

      जिला ब्यूरो महेश प्रजापतिअनूपपुर 27 जुलाई जिला निरंतर हाथियों के विचरण एवं हाथियों द्वारा फैलाए जा रहे...

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:- अखिल विश्व गायत्री...

      हसौद थाने में आरक्षक की आत्महत्या ने खड़े किए सवाल

       सक्ती,// शनिवार शाम हसौद थाने में सन्नाटा था। ड्यूटी रजिस्टर पर दस्तखत, वायरलेस की आवाज और गश्त की...

      शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत, छात्रों का विश्वास बहाल करे केंद्र सरकार – रोहित यादव

       सक्ती। आम आदमी पार्टी जिला सक्ती ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने और परीक्षा...