राजेन्द्रग्राम(पुष्पराजगढ़) में पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आज तृतीय दिवस

Date:

Share post:

एल
••••••••••••••••••••••••••••••••
अनूपपुर;-अखिल विश्व गायत्री जिला मीडिया प्रभारी श्री चन्द्रशेखर राठौर से प्राप्त सूत्रों के अनुसार जिला-अनूपपुर के पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत गायत्री प्रज्ञपीठ-राजेन्द्रग्राम में 08 मई दिन-शुक्रवार को भव्य मंगलकलश शोभायात्रा के साथ पंच कुण्डीय गायत्री का शुभारंभ हुआ। जिसमें लगभग तीन सौ की संख्या में माताओं,बहनों,भाइयों ने मंगल कलश शोभायात्रा में भाग लिया।आप सभी को अवगत हो कि यह महायज्ञ अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक युग ऋषि,वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा के युग निर्माण योजना के संकल्पों को चरितार्थ करते हूए, “मनुष्य मे़ देवत्व का उदय एवं धरती पर स्वर्ग का अवतरण” के उद्देश्य तथा सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय को लेकर शांतिकुन्ज हरिद्वार के तत्वाधान एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार जिला-समन्वयक श्री एस.के.सोनी के मार्गदर्शन में तथा सर्वश्री लक्ष्मण जयसवाल,अजय अग्रवाल, सुनील कुमार द्विवेदी, लालबहादुर जयसवाल, दिनेश दीक्षित एवं श्रीमती अनीता बिसेन जी के सत्प्रयास एवं विशेष सहयोग से सम्पन्न हो रहा है। द्वितीय-दिवस दिनांक-09 मई दिन-शनिवार को प्रथम सत्र में देवपूजन एवं गायत्री महायज्ञ के साथ विभिन्न प्रकार के संस्कार जैसे पुंसवन, नामकरण, मुण्डन, अन्नप्राशन, विद्यारंभ तथा गुरुदीक्षा-यज्ञोपवीत आदि संस्कार नि:शुल्क सम्पन्न हुआ तथा द्वितीय सत्र में वर्तमान समय में आस्था संकट और परिवार की तत्कालीन समस्याओं का समाधान कर परिवार में स्वर्गीय वातावरण कैसे बने पर विशेष प्रज्ञा प्रवचन हुआ।आज दिनांक 10 मई दिन-रविवार को गायत्री महायज्ञ का तृतीय दिवस में प्रथम सत्र में गायत्री महायज्ञ के साथ फिर विभिन्न प्रकार के संस्कार सम्पन्न होंगे।साथ ही द्वितीय सत्र में युग संगीत के साथ विशाल दीप महायज्ञ सम्पन्न होगा।कल दिनांक-11 मई दिन-सोमवार को गायत्री महायज्ञ का चतुर्थ दिवस में गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न प्रकार के संस्कार के साथ पूर्णाहुति द्वारा कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। आपको विदित हो कि गायत्री महायज्ञ का संचालन गायत्री शक्तिपीठ उपजोन अमरकंटक से नियुक्त प्रतिनिधि टोलीनायक श्री रामकृपाल राठौर,युगगायक श्री संतराम राठौर तथा ढोलक वादक श्री बिन्दु सिंह जी भाईसाहब के टोली द्वारा सम्पन्न कराया जा रहा है।
जिला समन्वयक श्री एस.के.सोनी जी द्वारा आज फिर से
जिले के समस्त धर्मप्रेमी माताओं,बहनों,भाइयों को उपरोक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी एवं उपस्थिति हेतु सादर प्रार्थनीय अपील किया गया है।

Related articles

विश्व रेडक्रास दिवस पर डॉ० डी.ए. प्रकाश खांडे ने मानवता के लिए किया रक्तदान

अनुपपुर विश्व रेडक्रॉस दिवस 8 मई 2025 के मौके पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा शासकीय जिला चिकित्सालय अनुपपुर...

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...