ओवरलोडिंग के खिलाफ नगर पालिका अध्यक्ष का मोर्चा, यूनियन की मांगों को बताया जायज, 1जून होगा आंदोलन के समर्थन

Date:

Share post:

ओवरलोडिंग के खिलाफ नगर पालिका अध्यक्ष का मोर्चा, यूनियन की मांगों को बताया जायज, दिया पुरजोर समर्थन
अनूपपुर/पसान। हिन्दुस्तान पावर प्लांट जैतहरी से हो रहे फ्लाई ऐश के ओवरलोड परिवहन के खिलाफ अब जनप्रतिनिधियों का समर्थन भी खुलकर सामने आने लगा है। नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष रामअवध सिंह ने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने माँ नर्मदा फ्लाई ऐश ट्रांसपोर्ट ऑनर एसोसिएशन की मांगों को पूरी तरह जायज बताते हुए उनके आंदोलन और प्रस्तावित हड़ताल को नैतिक समर्थन दिया है।
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि लगातार ओवरलोड वाहनों के संचालन से क्षेत्र की सड़कें खराब हो रही हैं, आम नागरिकों की जान जोखिम में पड़ रही है तथा प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभागों ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि ट्रांसपोर्टरों की यह मांग उचित है कि नियमों के विपरीत ओवरलोड परिवहन बंद कराया जाए और परिवहन कार्य वैधानिक क्षमता के अनुसार संचालित हो। यदि प्रशासन समय रहते इस गंभीर समस्या का समाधान नहीं करता है तो जनआंदोलन और भी व्यापक रूप ले सकता है।
इधर, माँ नर्मदा फ्लाई ऐश ट्रांसपोर्ट ऑनर एसोसिएशन द्वारा 1 जून 2026 को प्रस्तावित हड़ताल और चक्का जाम की चेतावनी के बाद प्रशासनिक अमले में भी हलचल तेज हो गई है। यूनियन लगातार ओवरलोडिंग, सड़क सुरक्षा और ट्रांसपोर्टरों के हितों से जुड़े मुद्दों को उठाती रही है।
नगर पालिका अध्यक्ष के समर्थन के बाद यूनियन को एक बड़ी नैतिक ताकत मिली है। वहीं क्षेत्र में यह चर्चा भी तेज हो गई है कि आखिर इतने लंबे समय से उठ रही शिकायतों पर प्रशासन की चुप्पी क्यों बनी हुई है। जनप्रतिनिधियों के खुलकर सामने आने से अब प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है और लोगों की निगाहें आगामी दिनों में होने वाले निर्णयों पर टिकी हुई हैं।

Related articles

पिकअप पलटी, मची अफरा-तफरी… घायलों के लिए देवदूत बनकर पहुंची यातायात पुलिस*

💥*पिकअप पलटी, मची अफरा-तफरी... घायलों के लिए देवदूत बनकर पहुंची यातायात पुलिस* 🚦*दुर्घटना संभावित स्थलों के निरीक्षण पर निकली...

जैतहरी, मोजर बेयर पावर प्लांट फ्लाईएस ओवरलोडिंग के मुद्दे पर मुखर हुए सीटू नेता कामरेड जुगुल किशोर राठौर।

जैतहरी, मोजर बेयर पावर प्लांट फ्लाईएस ओवरलोडिंग के मुद्दे पर मुखर हुए सीटू नेता कामरेड जुगुल किशोर राठौर। मोजर बेयर...

कोरबा :- छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा जिला एवं ब्लॉक इकाइयों का विस्तार, कई पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

कोरबा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा जिला एवं ब्लॉक इकाई की महत्वपूर्ण...

अनूपपुर, जिला अनूपपुर में सीटू का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

अनूपपुर, जिला अनूपपुर में सीटू का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया । सीटू से सम्बद्ध यूनियन जिला अनूपपुर में...