*दो की मौत की जांच व टीआई को हटाने के मामले पर कांग्रेस ने किया एसपी ऑफिस का घेराव पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के लगे नारे*

Date:

Share post:

अनूपपुर

जिले के सभी कांग्रेसजन को एकजुट कर गुड्डू चौहान ने दिखाई ताकत, बिजुरी घटना में हुई नाबालिकों की मृत्यु की जांच एवं टीआई विकास सिंह को बिजुरी से हटाकर घटना की निष्पक्ष जांच की उठी मांग, पुलिस ने रोकने के लिए किया वाटर कैनन का इस्तेमाल, मांग नहीं मानने पर कांग्रेसी घंटों बैठे धरने पर

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान के अगुवाई में बिजुरी मे घटित हृदय विदारक घटना मे दो मासूम बच्चे एक नाबालिक किशोरी जिसके साथ दरिन्दगी कर हत्या कर दी गई तथा एक नाबालिक किशोर की जो पूरे मामले का साक्षी था जिसे भी मौत के घाट उतार दिया गया दोनों नाबालिकों के न्याय एवं लापरवाही व मामले मे लीपापोती करने वाले थाना प्रभारी विकास सिंह को बिजुरी थाने से हटाकर पूरे मामले मे उनकी भूमिका की जांच की मांग को लेकर एसपी कार्यालय का विशाल घेराव किया गया। जहां पूरे जिले भर की कांग्रेस नेता एक साथ एक जुट दिखाई दिए। सर्वप्रथम कांग्रेसजन सामतपुर तालाब के पास एकत्रित हुए और फिर हांथो में पोस्टर लेकर बिजुरी नाबालिकों को न्याय दो, पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, टीआई विकास सिंह को बिजुरी से हटाओ, टीआई विकास सिंह की तानाशाही नहीं चलेगी, बिजुरी नाबालिकों को न्याय देना होगा, दोनों नाबालिकों के मृत्यु की निष्पक्ष जांच कराओ, का नारा लगाते हुए सामतपुर तालाब से एस पी कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर एसपी कार्यालय का घेराव किया। पुलिस ने एसपी कार्यालय के सामने पहले से ही बैरिकेटिंग की गई थी जिसे कांग्रेसी पार कर एसपी कार्यालय के अंदर जाने का प्रयास करने लगे और पुलिस ने तेज पानी के प्रेशर वाटर कैनन का प्रयोग कर कांग्रेसियों को रोका गया। पुलिस की सख्ती व तानाशाही पूर्ण रवैये को देखते हुए, अपनी मांगों को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान, विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को, जिला कांग्रेस प्रभारी अजय सिंह, पूर्व विधायक मनोज कुमार अग्रवाल, पूर्व विधायक सुनील सराफ, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह, गौ संरक्षण प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉ व्हीपीएस चौहान के साथ जिले भर के सभी कांग्रेस नेता व भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और सभी कांग्रेसी लगातार घंटो तक अपनी मांगों को मनवाने के लिए धरने पर ही बैठे रहें। कांग्रेसियों के घंटों तक धरने पर बैठ जाने एवं न्याय की मांग को लेकर अड़े रहने पर जिला प्रशासन द्वारा कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को अंदर बुलाया गया और कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की पुलिस अधीक्षक से मुलाकात हुई। जहां जल्द ही उनकी मांग अनुसार कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया गया। जिसके बाद कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता धरने को समाप्त किया गया। इस दौरान पूरे जिले भर से सभी कांग्रेस नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहें।

      Related articles

      दीवाल गिराने,मलवा में दबने से बृद्ध घायल,हाथी देखने छत मे चढ रही महिला पैर फिसलने से घायल भर्ती जैतहरी अस्पताल में,दो भागों में बट...

      जिला ब्यूरो महेश प्रजापतिअनूपपुर 27 जुलाई जिला निरंतर हाथियों के विचरण एवं हाथियों द्वारा फैलाए जा रहे...

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:- अखिल विश्व गायत्री...

      हसौद थाने में आरक्षक की आत्महत्या ने खड़े किए सवाल

       सक्ती,// शनिवार शाम हसौद थाने में सन्नाटा था। ड्यूटी रजिस्टर पर दस्तखत, वायरलेस की आवाज और गश्त की...

      शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत, छात्रों का विश्वास बहाल करे केंद्र सरकार – रोहित यादव

       सक्ती। आम आदमी पार्टी जिला सक्ती ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने और परीक्षा...