*कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब से लोड वाहन बुलेरो एवं शराब जप्तः दो आरोपी गिरफ्तार*

Date:

Share post:

जिला ब्यूरो महेश प्रजापति की रिपोर्ट

*कोतवाली अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री विक्रांत मुराब जी के निर्देशन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जगन्नाथ मरकाम, एसडीओपी अनूपपुर श्री नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में कोतवाली अनूपपुर द्वारा बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।

दिनांक 20.06.26 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद कलर की बुलेरो वाहन में अवैध शराब बिक्री करने हेतु लेकर जा रहे है। जिस पर टी.आई. कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक राजेश कंवर, रीतेश सिहं के द्वारा आरोपी लवकुश तिवारी पिता स्व. प्रेमनाथ तिवारी उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम बरगवां थाना चचाई जिला अनूपपुर व रामप्रसाद रजक पिता शिवकुमार रजक उम्र 34 वर्ष निवासी रमगढवा थाना अतरेला जिला रीवा के कब्जे से बिना रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट की वाहन बुलेरो SLX एम.पी. 18 सी 3165 में रखी अवैध शराब गोवा व्हीस्की 25 पाव तीन पेटी पावर 10000 सुपर स्ट्रांग बियर, एक पेटी माऊंट 6000 कुल शराब 30.3 लीटर कुल कीमती 9,771 रूपये का एवं वाहन बुलेरो कीमती 3,00,000 रूपये का जप्त कर आरोपीगणो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 373/26 धारा 34(1) आबकारी एक्ट का कायम कर कार्यवाही की जा रही है। कोतवाली पुलिस द्वारा जप्तशुदा बोलेरो वाहन के स्वामी एवं अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अन्य आरोपियों की संबंध में विवेचना की जा रही है.

      Related articles

      दीवाल गिराने,मलवा में दबने से बृद्ध घायल,हाथी देखने छत मे चढ रही महिला पैर फिसलने से घायल भर्ती जैतहरी अस्पताल में,दो भागों में बट...

      जिला ब्यूरो महेश प्रजापतिअनूपपुर 27 जुलाई जिला निरंतर हाथियों के विचरण एवं हाथियों द्वारा फैलाए जा रहे...

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:- अखिल विश्व गायत्री...

      हसौद थाने में आरक्षक की आत्महत्या ने खड़े किए सवाल

       सक्ती,// शनिवार शाम हसौद थाने में सन्नाटा था। ड्यूटी रजिस्टर पर दस्तखत, वायरलेस की आवाज और गश्त की...

      शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत, छात्रों का विश्वास बहाल करे केंद्र सरकार – रोहित यादव

       सक्ती। आम आदमी पार्टी जिला सक्ती ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने और परीक्षा...