*अनूपपुर जिला ब्यूरो महेश प्रजापति रिपोर्ट
अनूपपुर वन रेंज क्षेत्र में इन दिनों तीन हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों के मूवमेंट को देखते हुए वन विभाग ने निगरानी और जागरूकता अभियान तेज कर दिया है।
अनूपपुर रेंजर *स्वर्ण गौरव* के नेतृत्व में वन विभाग की टीम हाथियों पर लगातार नजर रख रही है। टीम में *राजीव पटेल, दुर्गेश पटेल और रविदास बैगा* शामिल हैं। ये सभी कर्मचारी दिन-रात जंगल और उससे लगे गांवों में गश्त कर रहे हैं।
*गांव-गांव अलाउंसमेंट से लोगों को किया जा रहा जागरूक*
रेंजर स्वर्ण गौरव खुद गांवों में पहुंचकर अलाउंसमेंट के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं। लाउडस्पीकर से बार-बार यह सूचना दी जा रही है कि हाथी जंगल से निकलकर आबादी की ओर आ सकते हैं।
रेंजर ने लोगों से खास अपील की है:
1. *हाथियों से कम से कम 200 मीटर की दूरी बनाकर रखें*
2. *रात में घर में ही रहें और सुरक्षित रहें*
3. *हाथी देखने के लिए पास न जाएं, सेल्फी और वीडियो बनाने का प्रयास न करें*
4. *हाथी दिखने पर तुरंत शोर मचाकर दूसरों को सचेत करें और वन विभाग को सूचना दें*
5. *नशा करके जंगल या खेतों की ओर न जाएं*
रेंजर स्वर्ण गौरव ने कहा, _”हमारा मकसद हाथियों को बिना किसी नुकसान के वापस जंगल भेजना है। ग्रामीण धैर्य रखें और विभाग का सहयोग करें। जरा सी लापरवाही बड़ी घटना का कारण बन सकती है।”_
*टीम कर रही है 24 घंटे पेट्रोलिंग*


