जेल भरो आंदोलन का व्यापक समर्थन, सैकड़ों किसान मजदूर एवं महिलाओं ने दी गिरफ्तारी – जुगुल राठौर

Date:

Share post:

अनूपपुर,

जेल भरो संयुक्त ट्रेड यूनियन एवं संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आव्हान पर जिला मुख्यालय अनूपपुर में जेल भरो आंदोलन का व्यापक असर देखने को मिला। जेल भरो आंदोलन का नेतृत्व सीटू जिला समिति अनूपपुर, मध्यप्रदेश किसान सभा जिला समिति अनूपपुर,अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति अनूपपुर एवं आदिवासी एकता महासभा जिला समिति अनूपपुर के अगुआई में सैकड़ों के तादाद में गिरफ्तारी दी गई। गिरफ्तारी के पूर्व आमसभा का आयोजन किया गया। आमसभा को महिला एवं किसान नेत्री कामरेड नीना शर्मा ने संबोधित करते हुए कहीं कि भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में आज देश में हर तरफ हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि –
*मजदूरों पर हमला* – 42 श्रम कानून खत्म कर 4 लेबर कोड लाए। अब फैक्ट्री बंद करो, हड़ताल मत करो, 12 घंटे काम करो। मजदूर को फिर से बंधुआ बनाने की साजिश है। सारी सरकारी नौकरी ठेके और आउटसोर्स में बदल दी।

*किसान और खेत मजदूर पर हमला* – अमेरिका से डील करके हमारी मंडी विदेशी माल के लिए खोल दी। डेयरी, सोयाबीन, मक्का सब बर्बाद। ऊपर से मनरेगा को कमजोर कर दिया। खेत मजदूर को भूखा मरने पर छोड़ दिया।

*आदिवासी-दलित पर हमला* – जल, जंगल, जमीन छीनी जा रही है। कॉरपोरेट को सब सौंप दिया।

*महिलाओं पर हमला* – महंगाई, बेरोजगारी और अत्याचार बढ़े। महिला आरक्षण के नाम पर सिर्फ सत्ता की राजनीति हो रही है। बिना शर्त महिला आरक्षण लागू करवाने के लिए पिछले 17 दिन से हमारी बहनें जंतर मंतर पर बैठी हैं, पर सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही।

*नौजवानों के भविष्य पर हमला* – व्यापमं, NEET, CUET, SSC… हर परीक्षा में घोटाला। होनहार छात्रों का हक मारा जा रहा है। जब छात्रों ने आवाज उठाई तो उन्हें कुचला गया।
लेकिन बच्चों ने बता दिया कि तानाशाहों से मजाक-मजाक में भी लड़ा जाता है!

और ये सब किसके लिए?
*अडानी-अम्बानी को मजबूत करने के लिए और 140 करोड़ जनता को बदहाल करने के लिए।*

साथियों, ये सरकार दमन करती है। पर न किसान झुका, न मजदूर झुका, न छात्र झुके, न महिलाएं झुकीं।

इसलिए अब वक्त है – इस क्रूर और तानाशाह सरकार की मनमानी रोकने का।
आगामी समय में लड़ाई और तेज करनी होगी
आमसभा की संचालन सीटू नेता कामरेड इन्द्र पति सिंह ने किया और अध्यक्षता दलबीर केवट, अफसाना बेगम, रमेश सिंह परस्ते, पार्वती राठौर, जुगुल किशोर राठौर के अध्यक्ष मण्डल ने किया।
आमसभा को मंजू भारती, रामू यादव, संध्या शुक्ला,मदन सिंह, रमेश सिंह,सम्हारु कोल, पार्वती राठौर, देवेन्द्र कुमार निराला,तेरसू सिंह गोड़, सुमित्रा सिंह गोड़, जुगुल किशोर राठौर, भगवान दास, एवं ओमप्रकाश राठौर सहित आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। तत्पश्चात सैकड़ों कार्यकर्ता ने गिरफ्तारी दी और उन्हें पुलिस वाहन में ठूंस कर जेल भेजने की कार्यवाही की गई, और बिना शर्त के रिहा किया गया।

      Related articles

      राष्ट्रवीर दुर्गादास हाई स्कूल गोरसी में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

       अनूपपुर जैतहरी गोरसी। राष्ट्रवीर दुर्गादास हाई स्कूल गोरसी में 80वां स्वतंत्रता...

      🇮🇳 गांधी चौक में शान से लहराया तिरंगा जय सिंह अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को किया नमन ।

      शुभ संकेत/कोरबा:-देशभर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में...

      AM81%15 अगस्त की तीन तस्वीरें... और अनूपपुर की सरकारी व्यवस्था का आईना.... पहली तस्वीर जैतहरी नगर परिषद की...

      बांध में छलांग लगाते ही तेज बहाव में बहा युवक, तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम ।

      शुभ संकेत/कोरबा:- मिनीमाता हसदेव बांगो बांध इन दिनों लगातार बारिश के चलते उफान पर है। बांध के 7...