निगवानी में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो वाहन जब्त*

Date:

Share post:

  1. संभागीय ब्यूरो विनोद राठौड़

विकास राठौड़ वन परिक्षेत्र बिजुरी अंतर्गत अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ वन विभाग ने देर रात कार्रवाई करते हुए दो वाहनों को जब्त किया है। विभागीय जानकारी के अनुसार 09 अगस्त की दरम्यानी रात मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर वन परिक्षेत्र बिजुरी के बीट निगवानी के कक्ष क्रमांक 563 में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त ट्रैक्टर स्वराज MP 65ZB6961 एवं प्रीत (PREET) MP 65ZC8878 को जब्त किया गया।
पवन ताम्रकार वनपरिक्षेत्र अधिकारी बिजुरी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान भानु प्रताप पिता सुरेश प्रसाद कुशवाहा, उम्र 29 वर्ष तथा अमन कुमार पिता अमृत लाल कोल, उम्र 24 वर्ष, दोनों निवासी निगवानी, के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। दोनों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
रात के अंधेरे में अवैध उत्खनन पर शिकंजा
बताया गया है कि वन विभाग को निगवानी क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग की टीम ने रात्रि में मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। मौके से संबंधित ट्रैक्टरों को जब्त कर विभागीय अभिरक्षा में लिया गया। कार्रवाई से अवैध उत्खनन में लगे लोगों में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई।
यह कार्रवाई वन संरक्षक वन वृत्त शहडोल के निर्देशानुसार, वनमंडलाधिकारी अनूपपुर एवं उपवनमंडलाधिकारी अनूपपुर के मार्गदर्शन तथा पवन ताम्रकार वन परिक्षेत्र अधिकारी बिजुरी के नेतृत्व में की गई।
वन विभाग की टीम ने की कार्रवाई
कार्रवाई करने वाली टीम में वन परिक्षेत्र बिजुरी की टीम के सतीश बैगा, बीट प्रभारी बिजुरी, बेसाहन, आरक्षक कोठी, आशीष पांडे, आशीष द्विवेदी, कमलकांत भगत, सुनील बैगा एवं अनिल केवट सहित अन्य वनकर्मी शामिल रहे। टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को जब्त किया तथा प्रकरण की आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की।
अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जरूरत
निगवानी क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन को लेकर वन विभाग की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वन क्षेत्र में प्राकृतिक संसाधनों के अनधिकृत दोहन से पर्यावरणीय संतुलन प्रभावित होने के साथ ही शासन को राजस्व की क्षति भी होती है। ऐसे में अवैध उत्खनन पर प्रभावी निगरानी और लगातार कार्रवाई की आवश्यकता है।
वन विभाग द्वारा बताया गया है कि प्रकरण के संबंध में विस्तृत विवेचना जारी है। विवेचना के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। महेश प्रजापति की खासपोर्ट

      Related articles

      सेवा संकल्प के तहत बांकीमोंगरा चौपाटी में चला स्वच्छता का महाअभियान, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने किया श्रमदान

      पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा और सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो के नेतृत्व में हुई साफ-सफाई, स्वच्छ एवं सुंदर शहर...

      अनूपपुर जिले में 3 अक्टूबर को होगी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा चारों तहसीलों के लगभग 70 विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के 2700 विद्यार्थी होंगे सम्मिलित

      •••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:-अखिल विश्व गायत्री परिवार जिला अनूपपुर के मार्गदर्शन एवं शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा...

      वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय राजू खत्री जी को छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ बांकी मोंगरा इकाई के पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

      शुभ संकेत/बांकी मोंगरा -( विनोद साहू की रिपोर्ट) छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ, बांकी मोंगरा इकाई के तत्वावधान में...

      150 साल की गौरवगाथा, बांकी मोंगरा में गूंजा ‘वंदे मातरम्’।

      सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ सामूहिक गायन, पूर्व छात्रों समेत बड़ी संख्या में नागरिकों ने लिया हिस्सा; राष्ट्रप्रेम...