*🚩 निडर -जनता सरकार मोर्चा (NIDER -JSM) की बुलंद आवाज़ — सवालों के सामने बैंक के कदम पीछे! 🚩*
नारायणगढ़, तहसील मल्हारगढ़, जिला मंदसौर (मध्यप्रदेश)।
दिनांक 28 अक्टूबर 2026, बुधवार को प्रातः 11:00 बजे, श्री विजय जी प्रजापति के निवास पर कैप्री ग्लोबल फाइनेंस लिमिटेड द्वारा कब्जे से संबंधित कार्रवाई की गई।
इस दौरान जनता सरकार मोर्चा (JSM) के निडर कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों ने मौके पर पहुँचकर बैंक के प्रतिनिधियों से कार्रवाई के संबंध में सवाल-जवाब किए तथा विधि सम्मत आधार और आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में स्पष्टीकरण माँगा।
मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा उठाए गए सवालों पर बैंक के प्रतिनिधि मौके पर संतोषजनक एवं विधि सम्मत जवाब प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद बैंक की टीम को बिना कब्जा लिए वापस लौटना पड़ा।
जनता सरकार मोर्चा का स्पष्ट संदेश है कि किसी भी नागरिक के अधिकारों से जुड़े मामले में पारदर्शिता, उचित कानूनी प्रक्रिया और जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए। किसी भी कार्रवाई के संबंध में सवाल पूछना और कानून के दायरे में जवाब माँगना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है।
💪 हम डरने वाले नहीं, सवाल पूछने वाले हैं!
✊ भारत की हुंकार है, जनता ही सरकार है!
💪इंकलाब जिंदाबाद
🚩 निडर – जनता सरकार मोर्चा (NIDER -JSM)
#जनतासरकारमोर्चा #JSM #नारायणगढ़ #मंदसौर #मध्यप्रदेश #जनताकीआवाज #जनताकीएकता #कानूनीअधिकार


