जैजैपुर को मिली स्वास्थ्य सुविधा की बड़ी सौगात, 228.08 लाख की लागत से बनेंगे 8 उप स्वास्थ्य केंद्र, 5 का हुआ भूमिपूजन जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपती चन्द्रा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने किया भूमिपूजन

Date:

Share post:

सक्ती // जैजैपुर – प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में जैजैपुर विकासखंड को बड़ी सौगात मिली है।15वें वित्त आयोग अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्वास्थ्य क्षेत्र अनुदान के तहत जैजैपुर विकासखंड में कुल 8 नवीन उप स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण के लिए 228.08 लाख रुपये (दो करोड़ अट्ठाईस लाख आठ हजार रुपये) की स्वीकृति मिली है। प्रत्येक उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण 28.51 लाख रुपये (अट्ठाईस लाख इक्यावन हजार रुपये) की लागत से कराया जाएगा।
बुधवार, 18 नवंबर 2026 को इनमें से 5 उप स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिन 5 गांवों में भूमिपूजन हुआ –

प्रत्येक उपस्वास्थ्य केंद्र हेतु राशि
1. तुषार – में 28.51 लाख
2. रायपुरा – 28.51 लाख
3. मलनी – 28.51 लाख
4. करौआडीह – 28.51 लाख
5. दतौद – 28.51 लाख

शेष 3 उप स्वास्थ्य केंद्र जिनका निर्माण होगा, भूमिपूजन शेष –

6. कांशीगढ़ – 28.51 लाख
7. घिवरा – 28.51 लाख
8. हसौद – 28.51 लाख

भूमिपूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपती कीर्तन चन्द्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान विधिवत पूजा-अर्चना कर उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा परदेशी खूंटे, जनपद उपाध्यक्ष सीताराम चन्द्रा (मुन्ना), जनपद सदस्य प्रतिनिधि टंकेश्वर चन्द्रा (पप्पू), जनपद सभापति गायत्री चंद्रकुमार चन्द्रा, रायपुरा सरपंच हरप्रसाद साहू, मलनी सरपंच आगेश्वर सिंह, करौआडीह सरपंच श्रीमती सविता टंडन, तुषार सरपंच प्रमोद चन्द्रा एवं दतौद सरपंच उसा चंद्रा, मंडल अध्यक्ष मनहरण चंद्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि इन उप स्वास्थ्य केंद्रों के बनने से ग्रामीणों को गांव में ही प्राथमिक उपचार, टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की जांच, बच्चों के टीके, दवाई वितरण एवं स्वास्थ्य परामर्श की सुविधा मिलेगी। इससे लोगों को छोटे इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने इस सौगात के लिए माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी एवं, क्षेत्रीय सांसद जांजगीर लोकसभा श्रीमती कमलेश जांगड़े जी का आभार व्यक्त किया।

      Related articles

      पुलिस आरक्षक भर्ती स्थगित करना युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ : माकपा

      7.54 लाख अभ्यर्थियों की उम्मीदों पर फिरा पानी, बिना देरी नई परीक्षा तिथि घोषित करे सरकार : जसविंदर...

      (छ.ग.) जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ द्वारा जिला स्तरीय आंदोलन में पूर्व जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तुलसी देवी साहू जी...

      सक्ती।जिला सक्ती में छ.ग. जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ द्वारा किया गया तीन दिवसीय आंदोलन गुरुवार को...

      ग्राम पंचायत सिंघरा में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा की धूम, बलि-वामन प्रसंग, श्रीराम जन्म और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव से भक्तिमय हुआ माहौल

      मालखरौदा, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़)। दिनांक 21 नवंबर 2026। ग्राम पंचायत सिंघरा में 17 नवंबर से 23 नवंबर 2026 तक...

      सभी आउटसोर्स कर्मचारियों को सूचित किया जाता है कि एक महत्वपूर्ण बैठक (मीटिंग) का आयोजन किया जा रहा है। सभी साथियों की उपस्थिति अनिवार्य...

      *📢 आवश्यक सूचना: आउटसोर्स कर्मचारी मीटिंगसभी आउटसोर्स कर्मचारियों को सूचित किया जाता है कि एक महत्वपूर्ण बैठक (मीटिंग)...