ग्राम भारती सरस्वती शिशु मंदिर के तत्वावधान में पोषक ग्राम मड़वाढोढ़ा मे मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया

Date:

Share post:

बांकी मोंगरा -: आज दिनांक को ग्राम भारती सरस्वती शिशु मंदिर के तत्वावधान में पोषक ग्राम मड़वाढोढ़ा मे मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम की माताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला समन्वयक हेमन्त कुमार साहू जी उपस्थित रहे साथ ही वरिष्ठ नागरिक के रूप में रामेश्वर सिंह कंवर गणमान्य नागरिक के रूप में नन्दलाल सिंह कंवर एवं मातृ शक्तियो़ का नेतृत्व करते हुए ग्यारशी देवी कंरव जी मंचाशिन रहे। अतिथिओं के उद्बोधन के पश्चात माताओं द्बारा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जैसे मोमबत्ती जलाना , गुब्बारा फुलाना तथा प्रश्न मंच आदि इसमें मताओं ने बढ़-चढ़ कर भागेदारी की और पुरस्कृत रहें साथ ही विद्यालय में अध्ययन कर रहे  स्थानीय ग्राम के भैया बहिनों द्बारा प्रेरक प्रसंग नृत्य एवं लघु नाटिका का भी प्रदर्शन किया गया
इस कार्यक्रम की समाप्ति पर प्राचार्या दीदी के द्वारा उपस्थित अतिथि एवं मातृ शक्तियो़ का आभार व्यक्त करते हुए आचार्य दीदियों व माताओं के द्वारा सुवा नृत्य से कार्यक्रम की समाप्ति की गई। इसके पश्चात ग्राम संपर्क योजना केअंतिम दिवस मे ग्राम महिला समिति के साथ हेमन्त कुमार साहू जी (जिला समन्वयक) ममता सिंह (प्राचार्या) उमा श्रीवास (प्रधानाचार्या)ने ग्राम संपर्क पुर्ण किया गया।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...