कालोनाइजर एक्ट का उल्लंघन, ग्राम कुकरीचोली में स्थित खसरा नंबर 377 के खरीदी बिक्री पर रोक

Date:

Share post:

कोरबा -: ग्राम कुकरीचोली में जमीन को कई टुकड़ों में बांटकर खरीदी बिक्री करने व इसमें कॉलोनाइजर एक्ट का उल्लंघन पाए जाने पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोरबा की ओर से संबंधित खसरा व रकबा की जमीन की खरीदी बिक्री पर रोक लगा दी गई है।
       इस संबंध में एसडीएम कोरबा ने बताया की  ग्राम कुकरीचोली के  प.ह नं. 31 रा.नि.मं. भैसमा तहसील कोरबा स्थित भूमि खसरा नंबर  377 में रकबा 1.98 एकड़ भूमि मिसल बंदोबस्त में  कलीराम पिता भोजराम गांडा सा.दे.ग्राम नौकर के नाम से दर्ज रहा है। उक्त भूमि का टुकड़ों में क्रय विक्रय किया गया है। जबकि संबंधित भूमि का स्वामी कालोनाइजर लाइसेंस धारी नहीं है। यह कालोनाइजर एक्ट का उल्लंघन है। इसलिए उपरोक्त बिंदू पर विस्तृत जांच कराई जा रही है। इसलिए वर्तमान में ग्राम कुकरीचोली स्थित भूमि खसरा नंबर 377 रकबा 1.98 एकड़ के खरीदी बिक्री पर आगामी आदेश पर्यन्त अस्थाई रूप से रोक लगाई गई है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

स्वास्थ्य विभाग ही बन गया है प्रदेश की जनता की जान का दुश्मन : माकपा

भोपाल l जिस स्वास्थ्य विभाग पर प्रदेश की जनता के जीवन की रक्षा करने की जिम्मेदारी है, भाजपा...

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...

जैतहरी, महिला समिति ने 29 मई को थाना जैतहरी के समक्ष धरना प्रदर्शन किए जाने का लिया निर्णय।

जैतहर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश की बैठक जैतहरी में श्रीमती पार्वती राठौर की अध्यक्षता...