उत्तर बस्तर कांकेर : गोबर पेंट से महिलाएं हो रहीं आत्मनिर्भर

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:-महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क, रीपा अंतर्गत चारामा विकासखंड के गौठान सराधुनवागाँव में महिला समूह गोबर पेंट का निर्माण कर रही है। समूह के सदस्य ने बताया कि माह दिसंबर से अब तक समूह द्वारा 14,704 लीटर पेंट का निर्माण किया गया है, जिसमें से 11,975 लीटर पेंट 23 लाख रुपए में बेचा गया, जिससे समूह को 08 लाख रुपए का लाभ हुआ है। समूह में कुल 10 सदस्य हैं, जो पेंट निर्माण से लेकर विक्रय तक का संचालन कर रही है। उन्होंने बताया कि पेंट निर्माण के साथ ही राज्य के 13 जिलों के महिला समूह ने पेंट इकाई का भ्रमण कर प्रशिक्षण प्राप्त किया है, जिससे 03 लाख 50 हजार रुपए की आय प्राप्त हुई है। वर्तमान में ज़िले के अंतागढ़ में 1000 लीटर गोबर पेंट, भानुप्रतापपुर विकासखंड में 1500 लीटर, कोयलीबेड़ा विकासखंड में 1200 लीटर पेंट विक्रय किया गया है। इसके अतिरिक्त वन विभाग, पीडब्ल्यूडी, शिक्षा विभाग का लगभग 02 लाख रुपए का ऑर्डर भी प्राप्त हुआ है।

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...