अस्थाई फटाखा लाइसेंस हेतु 04 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Date:

Share post:

इच्छुक आवेदक 22 सितंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

कोरबा -: दीपावली पर्व की दृष्टि से अस्थाई फटाखा लाइसेंस बनवाने के इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कार्यालय अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी कोरबा से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाइसेंस हेतु आवेदन एलएसडीए मॉड्युल (ऑनलाइन) के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। जिले के इच्छुक आवेदक आगामी 04 सितंबर से 22 सितंबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदक को ऑनलाइन आवेदन के पश्चात् पावती सहित साईट मैप, पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो एवं फोटो युक्त परिचय पत्र संलग्न कर आवेदन दो प्रतियों में लाइसेंस शाखा में अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। साथ ही 600 रूपए का चालान (0070-अन्य प्रशासकीय सेवाएं, 60-अन्य प्राप्तियां, 103-विस्फोटक पदार्थों के लिए) शीर्ष में जमा कर चालान की प्रति आवेदन के साथ संलग्न करना होगा। विलंब से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...