बिलासपुर:-घुटकू और खरगहना में आवास चौपाल आयोजित

Date:

Share post:

हितग्राहियों को दी गई आवास निर्माण संबंधी जानकारी

आवासों की किस्ते निरंतर हो रही जारी



शुभ संकेत/बिलासपुर:-प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जिला पंचायत सीईओ श्री अजय अग्रवाल के निर्देशन व जनपद पंचायत तखतपुर सीईओ श्री सत्यव्रत तिवारी के मार्गदर्शन में योजना के हितग्राहियों के लिए आवास चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत तखतपुर के ग्राम पंचायत घुटकू व खरगहना में आवास चौपाल के माध्यम से हितग्राहियों को आवास निर्माण संबंधी जानकारियां दी गई। कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक श्री मयंक गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में आवास की राशि सीधे हितग्राहियों के खातों में हस्तांतरित हो रही है। इस पैसे से आवास निर्माण का कार्य प्रारंभ करके अगले किस्त एवं अंतिम किस्त की राशि ले सकते है। अभी सभी प्रकार की किस्ते प्रदाय की जा रही है। ग्रामीण हितग्राहियों से अपील की गई कि वे आवास की किस्त की राशि प्राप्त होने पर आवास निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ करें। हितग्राहियों से चर्चा कर उनसे आवास संबंधी समस्या जानी और उनके प्रश्नों के जवाब दिए गए। चौपाल में ग्राम पंचायत घुटकू एवं खरगहना ग्राम पंचायतों के सचिव, सरपंच, रोजगार सहायक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण हितग्राही उपस्थित थे।

Related articles

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...

*मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन की मनमानी से बढ़ा जनाक्रोश, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप*

नमस्कार आइये नजर डालते हैं जिला अनूपपुर के प्रमुख खबरों पर। मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन की मनमानी दिन...

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो...

अभी तो ये सुरुआत हैं पिक्चर अभी बांकी हैं

अभी तो यह शुरुआत है पिक्चर अभी बाकी है नगर परिषद जैतहरी में हुए भिन्न-भिन्न अनियमिताओं की...