अनुपपुर/जैतहरी, जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत चोरभठी की शेरनी बेवा रामबाई राठौर एवं सहयोगियों ने हिलाया भ्रष्ट रोजगार सहायक, सचिव सरपंच की चूल।

Date:

Share post:

अनुपपुर/जैतहरी,
जनपद पंचायत जैतहरी के

चोरभठी बड़े नेताओं के संरक्षण में पले जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत चोरभठी के भ्रष्ट रोजगार सहायक सचिव सरपंच के भ्रष्टाचार की बड़े बड़े कारनामे है लेकिन ऊंची पकड़ के दम पर जनता की शिकायत को दबा दिया जाता था। शायद उन्हें अंदाज़ा नहीं था कि एक दिन ऐसे महिलाएं से पाला पड़ जाएगा कि पंचायत के भ्रष्ट कारनामे का भण्डाफोड हो जाएगा और शासन प्रशासन एवं जनता के सामने उन्हे बेइज्जत होना पड़ेगा और भ्रष्ट रोजगार सहायक सचिव सरपंच की हेकड़ी व घमंड को चकनाचूर होकर उन्हें भींगी बिल्ली की तरह मुंह छिपानी पड़ेगी।
मामला प्रधानमंत्री आवास योजना का आवंटन का है, जहां अपात्रों को मोटी रकम लेकर प्रधानमंत्री आवास आवंटित किया गया है और पात्र लोगों को मनमानी तरीके से बिना पंचायत या ग्राम सभा के अनुमोदन के अपात्र कर दिया जाता है। जिसकी शिकायत जिला प्रशासन से बारंबार करने के बाद भी भ्रष्ट रोजगार सहायक, सचिव ,सरपंच अधिकारियों को प्रभाव में लेकर बच निकलते थे।
अंततः महिलाओं ने पंचायत के अंधेरगर्दी से त्रस्त होकर पंचायत भवन चोरभठी के सामने चिलचिलाती धूप में दिनांक 14/5/2026 को भूख-हड़ताल पर बैठी तब कहीं जाकर जिला प्रशासन और पुलिस अपनी कुंभकर्णी नींद से जागे और देर रात में अनशन स्थल पहुंच कर आश्वासन दिया कि 23 मई तक मांगों पर जांच कर कार्यवाही की जाएगी, पर भूख-हड़ताल समाप्त किया गया।

तंग महिलाओं ने जनपद पंचायत जैतहरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को भी लथेड़ने में पीछे नहीं रहीं चूंकि मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने भ्रष्ट रोजगार सहायक, सचिव, सरपंच के भ्रष्टाचार पर लीपा-पोती करते हुए हमेशा उनका बचाव करते रहे।
भूख-हड़ताल में बेवा रामबाई राठौर,श्याम बाई अगरिया, कलमतिया अगरिया (पंच) रुग्गी बाई अगरिया आदि महिलाएं शामिल रही।

      Related articles

      दीवाल गिराने,मलवा में दबने से बृद्ध घायल,हाथी देखने छत मे चढ रही महिला पैर फिसलने से घायल भर्ती जैतहरी अस्पताल में,दो भागों में बट...

      जिला ब्यूरो महेश प्रजापतिअनूपपुर 27 जुलाई जिला निरंतर हाथियों के विचरण एवं हाथियों द्वारा फैलाए जा रहे...

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:- अखिल विश्व गायत्री...

      हसौद थाने में आरक्षक की आत्महत्या ने खड़े किए सवाल

       सक्ती,// शनिवार शाम हसौद थाने में सन्नाटा था। ड्यूटी रजिस्टर पर दस्तखत, वायरलेस की आवाज और गश्त की...

      शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत, छात्रों का विश्वास बहाल करे केंद्र सरकार – रोहित यादव

       सक्ती। आम आदमी पार्टी जिला सक्ती ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने और परीक्षा...