*अनूपपुर: जैतहरी के धनगवा पूर्वी में जर्जर सड़कों से जनता परेशान, सिस्टम सोया*

Date:

Share post:

*अनूपपुर।* जिला ब्यूरो महेश प्रजापति की रिपोर्ट


*जिला अनूपपुर के जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत धनगवा पूर्वी में सड़कों की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि ग्रामीणों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। गड्ढों में तब्दील सड़कों पर न तो पैदल चलना संभव है और न ही वाहन। आलम यह है कि मवेशी भी इस रास्ते पर जाने से कतरा रहे हैं*।

*ग्रामीणों का आरोप है कि बरसात में पूरी सड़क तालाब बन जाती है। कीचड़ और पानी के कारण बीमार, गर्भवती महिलाएं और स्कूली बच्चे सबसे ज्यादा परेशान हैं। कई बार एम्बुलेंस भी गांव तक नहीं पहुंच पाई*।

*सबसे बड़ी बात यह है कि सरकारी रिकॉर्ड में हर साल सड़क मरम्मत के लिए लाखों रुपये स्वीकृत होते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत बिल्कुल उलट है। ग्रामीणों ने कई बार जनपद और जिला प्रशासन से शिकायत की, पर आज तक कोई अधिकारी मौके पर झांकने तक नहीं आया*।

*ग्रामवासी युवा नेता सत्यनारायण राठौर और अन्य ग्रामीणों ने कहा “पूरा सिस्टम कुंभकर्णी नींद में सोया है। लगता है भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई हमारी सड़कें।

_*धनगवा पूर्वी की टूटी सड़क पर भरा कीचड़, निकलना हुआ मुश्किल*_

      Related articles

      दीवाल गिराने,मलवा में दबने से बृद्ध घायल,हाथी देखने छत मे चढ रही महिला पैर फिसलने से घायल भर्ती जैतहरी अस्पताल में,दो भागों में बट...

      जिला ब्यूरो महेश प्रजापतिअनूपपुर 27 जुलाई जिला निरंतर हाथियों के विचरण एवं हाथियों द्वारा फैलाए जा रहे...

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:- अखिल विश्व गायत्री...

      हसौद थाने में आरक्षक की आत्महत्या ने खड़े किए सवाल

       सक्ती,// शनिवार शाम हसौद थाने में सन्नाटा था। ड्यूटी रजिस्टर पर दस्तखत, वायरलेस की आवाज और गश्त की...

      शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत, छात्रों का विश्वास बहाल करे केंद्र सरकार – रोहित यादव

       सक्ती। आम आदमी पार्टी जिला सक्ती ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने और परीक्षा...