अनूपपुर: ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल पर प्रशासन सक्रिय, एसडीएम ने एमबी पावर प्रबंधन से मांगा जवाब

Date:

Share post:

अनूपपुर:
जैतहरी, 27 मई 2026। माँ नर्मदा फ्लाई ऐश ट्रांसपोर्ट ऑनर एसोसिएशन द्वारा प्रस्तावित हड़ताल और धरना-प्रदर्शन को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जैतहरी ने एमबी पावर लिमिटेड के महाप्रबंधक को पत्र जारी कर एसोसिएशन की मांगों पर तत्काल बिंदुवार जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
जारी पत्र के अनुसार, माँ नर्मदा फ्लाई ऐश ट्रांसपोर्ट ऑनर एसोसिएशन के सचिव सुरेन्द्र पाण्डेय द्वारा 26 मई 2026 को दिए गए आवेदन के संदर्भ में एसोसिएशन ने 27 मई को प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित कर 1 जून 2026 को एमबी पावर के मटेरियल गेट पर अनिश्चितकालीन हड़ताल एवं संवैधानिक तरीके से धरना-प्रदर्शन करने की सूचना प्रशासन को दी है।
एसडीएम कार्यालय ने पत्र में उल्लेख किया है कि एसोसिएशन द्वारा उठाए गए मुद्दों एवं मांगों का अवलोकन कर संबंधित विषयों पर अपना पक्ष एवं बिंदुवार जवाब तत्काल कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए।
पत्र की प्रतिलिपि कलेक्टर अनूपपुर, थाना प्रभारी जैतहरी तथा माँ नर्मदा फ्लाई ऐश ट्रांसपोर्ट ऑनर एसोसिएशन को भी प्रेषित की गई है।
गौरतलब है कि ट्रांसपोर्टर्स लंबे समय से ओवरलोडिंग, समय पर भुगतान, डीजल उपलब्धता तथा परिवहन व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं। 1 जून को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन, कंपनी प्रबंधन और ट्रांसपोर्टरों के बीच हलचल तेज हो गई है।
यदि समय रहते मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 1 जून को एमबी पावर के मटेरियल गेट पर बड़े स्तर पर आंदोलन होने की संभावना जताई जा रही है।

Related articles

पिकअप पलटी, मची अफरा-तफरी… घायलों के लिए देवदूत बनकर पहुंची यातायात पुलिस*

💥*पिकअप पलटी, मची अफरा-तफरी... घायलों के लिए देवदूत बनकर पहुंची यातायात पुलिस* 🚦*दुर्घटना संभावित स्थलों के निरीक्षण पर निकली...

जैतहरी, मोजर बेयर पावर प्लांट फ्लाईएस ओवरलोडिंग के मुद्दे पर मुखर हुए सीटू नेता कामरेड जुगुल किशोर राठौर।

जैतहरी, मोजर बेयर पावर प्लांट फ्लाईएस ओवरलोडिंग के मुद्दे पर मुखर हुए सीटू नेता कामरेड जुगुल किशोर राठौर। मोजर बेयर...

कोरबा :- छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा जिला एवं ब्लॉक इकाइयों का विस्तार, कई पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

कोरबा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा जिला एवं ब्लॉक इकाई की महत्वपूर्ण...

अनूपपुर, जिला अनूपपुर में सीटू का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

अनूपपुर, जिला अनूपपुर में सीटू का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया । सीटू से सम्बद्ध यूनियन जिला अनूपपुर में...