अवैध रेत (खनिज) चोरी कर परिवहन करते पाए जाने पर बिजुरी पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही

Date:

Share post:

 

अवैध रेत (खनिज) चोरी कर परिवहन करते पाए जाने पर बिजुरी पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही

–00–

श्रीमान पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर्र रहमान के द्वारा अवैध रेत परिवहन पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर इसरार मन्सूरी एवं एस.डी.ओ.पी. कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के मार्गदर्शन में बिजुरी पुलिस द्वारा दिनांक 14/09/2025 को ग्राम बैहाटोला में घेराबंदी कर एक नीले संफेद रंग के बिना नंबर के स्वराज ट्रेक्टर से अवैध रेत खनिज उत्खनन कर परिवहन करने पर रेड कार्यवाही करते हुए उक्त ट्रेक्टर ट्राली मे लोड रेत खनिज 02 घन मीटर रेता कीमती 3000 रुपये तथा ट्रेक्टर ट्राली कीमती 500000 रुपये ( पांच लाख रु.) कुल कीमती 503000 रुपये को जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया तथा आरोपी चालक लाला उर्फ गोविन्द यादव पिता बैठोल यादव निवासी ग्राम भगता थाना बिजुरी जिला अनूपपुर के विरुद्ध अपराध धारा 303(2), 317(5) बीएनएस 4/21 खान खनिज अधिनियम, 130/177(3) एम.व्ही एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान किया जा रहा है ।

उक्त रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी बिजुरी निरी विकास सिंह, सउनि आर.एन. तिवारी, आर. लक्ष्मण डांगी , चालक आर. करमजीत सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही ।

 

 

 

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...