कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं आज जनदर्शन में कुल 22 आवेदन हुए प्राप्त

Date:

Share post:

 

सक्ती, 11 अगस्त 2026// जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 22 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

जनदर्शन में आज तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम मल्दी नन्दौरखुर्द निवासी श्री कुंज राम राठौर ने वृद्धा पेंशन दिलवाने एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि दिलाने के सम्बन्ध में, तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली निवासी श्री पंचूराम सतनामी ने प्रधानमंत्री आवास योजना में मजदूरी भुगतान दिलाए जाने के सम्बन्ध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम खरवानी निवासी श्री ओमप्रकाश ने आवास दिलाने के सम्बन्ध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम सपिया निवासी श्री दिलीप कुमार राठौर ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आवास आबंटन में त्रुटि सुधार कर किस्त जारी कराने के सम्बन्ध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम सपिया निवासी श्रीमती सेवती बाई राठौर ने प्रधानमंत्री आवास योजना दिलाए जाने के सम्बन्ध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम ओडेकरा निवासी श्रीमती दूधमत बाई सतनामी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि प्रदान कराने के सम्बन्ध में, तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम चमराबरपाली निवासी श्री सेवक राम सतनामी ने बिजली बिल ज्यादा आने की शिकायत के सम्बन्ध में, तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम कांसा निवासी श्री जीवन लाल केवंट ने ग्राम पंचायत कांसा के तालाब को 10 वार्षिक पट्टे पर दिलाने के सम्बन्ध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम तुषार निवासी ज्योति ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के सम्बन्ध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

      Related articles

      सेवा संकल्प के तहत बांकीमोंगरा चौपाटी में चला स्वच्छता का महाअभियान, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने किया श्रमदान

      पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा और सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो के नेतृत्व में हुई साफ-सफाई, स्वच्छ एवं सुंदर शहर...

      अनूपपुर जिले में 3 अक्टूबर को होगी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा चारों तहसीलों के लगभग 70 विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के 2700 विद्यार्थी होंगे सम्मिलित

      •••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:-अखिल विश्व गायत्री परिवार जिला अनूपपुर के मार्गदर्शन एवं शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा...

      वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय राजू खत्री जी को छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ बांकी मोंगरा इकाई के पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

      शुभ संकेत/बांकी मोंगरा -( विनोद साहू की रिपोर्ट) छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ, बांकी मोंगरा इकाई के तत्वावधान में...

      150 साल की गौरवगाथा, बांकी मोंगरा में गूंजा ‘वंदे मातरम्’।

      सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ सामूहिक गायन, पूर्व छात्रों समेत बड़ी संख्या में नागरिकों ने लिया हिस्सा; राष्ट्रप्रेम...