केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के घर पर ईडी द्वारा की गई रेड की निंदा-माकपा*

Date:

Share post:

अनुपपुर
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का अनूपपुर जिला सचिवमंडल केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री कामरेड पिनारई विजयन के घर पर केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर ईडी की रेड किए जाने के कार्रवाई की कड़ी भर्त्सना करता है. केंद्र सरकार की इस कुख्यात एजेंसी द्वारा विपक्ष के बड़े नेताओं के खिलाफ षड्यंत्र के अन्तर्गत यह एक लक्षित हमला है, ताकि आम लोगों के बीच इसका गलत दुष्प्रचार किया जा सके.केंद्र की भाजपा सरकार की इस कार्रवाई से पिनारई विजयन एवं सीपीआई (एम) डरने वाली नहीं है. मगर एक प्रश्न उठना भी स्वाभाविक है कि क्या कांग्रेस नेतृत्व वाली यूडीएफ सरकार भी इस छापे की कार्रवाई में शामिल है? क्योंकि अभी तुरंत युडीएफ के मुख्यमंत्री का पद संभालने वाले श्री सतीशन की दिल्ली यात्रा और वहां उनका भाजपा के आला नेताओं से मिलना कहीं इस ‘रेड’ के पीछे की छिपी हुई कूट रचना तो नहीं है.। सचिव मण्डल ने चिंता जताई है कि कामरेड पिनराई विजयन लगातार 10 वर्ष तक केरलम के मुख्यमंत्री रहते हुए उनका खुद का मकान नहीं है वह आज भी किराए के मकान में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। ऐसे इमानदार नेता के घर ईडी का छापा पड़ना भाजपा और कांग्रेस का विकृत मानसिकता को दर्शाता है।

      Related articles

      दीवाल गिराने,मलवा में दबने से बृद्ध घायल,हाथी देखने छत मे चढ रही महिला पैर फिसलने से घायल भर्ती जैतहरी अस्पताल में,दो भागों में बट...

      जिला ब्यूरो महेश प्रजापतिअनूपपुर 27 जुलाई जिला निरंतर हाथियों के विचरण एवं हाथियों द्वारा फैलाए जा रहे...

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:- अखिल विश्व गायत्री...

      हसौद थाने में आरक्षक की आत्महत्या ने खड़े किए सवाल

       सक्ती,// शनिवार शाम हसौद थाने में सन्नाटा था। ड्यूटी रजिस्टर पर दस्तखत, वायरलेस की आवाज और गश्त की...

      शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत, छात्रों का विश्वास बहाल करे केंद्र सरकार – रोहित यादव

       सक्ती। आम आदमी पार्टी जिला सक्ती ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने और परीक्षा...