जैतहरी, अनूपपुर।* अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बलबहरा के पुरानी मोहल्ला में प्राथमिक विद्यालय और मां नर्मदा मढ़ीया के सामने संचालित एक पान ठेले पर अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों की बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है। नगर अध्यक्ष केशव यादव

Date:

Share post:

*जैतहरी, अनूपपुर।*
अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बलबहरा के पुरानी मोहल्ला में प्राथमिक विद्यालय और मां नर्मदा मढ़ीया के सामने संचालित एक पान ठेले पर अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों की बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है।
*जबकि नियम में है* ।
*विद्यालय के आसपास क्या नहीं होना चाहिए* ।👇🏻
🔴*शराब या तंबाकू की दुकान: बच्चों की सुरक्षा और अच्छे माहौल के लिए 100 मीटर तक स्कूल परिसर के पास ऐसी दुकानें नहीं होनी चाहिए*
🔴*।खतरनाक रास्ते या तेज ट्रैफिक: बहुत तेज* *गाड़ियां चलने वाले मुख्य रास्ते से स्कूल की दूरी* *होनी या सुरक्षित पहुंच होनी चाहिए*
🔴*गंदगी और प्रदूषण: कचरा फेंकने की जगह, खुला गंदा नाला या बदबूदार फैक्ट्रियां पास नहीं होनी चाहिए।*
🔴*शोर-शराबे की जगह: ऐसी जगह जहां बहुत शोर हो, जिससे पढ़ाई में रुकावट आए।*

इस संबंध में *शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे) के नगर अध्यक्ष केशव यादव* ने थाना प्रभारी जैतहरी को लिखित शिकायत सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वर्षों से पान ठेले की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं, जिससे स्कूली बच्चों, स्थानीय नागरिकों और धार्मिक वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।शिवसेना द्वारा दिए गए शिकायत पत्र क्रमांक 2026/02 में उल्लेख किया गया है कि हीरालाल नामक व्यक्ति द्वारा कई वर्षों से सुबह लगभग 8 बजे से रात 10 बजे तक अपने घर एवं पान ठेले की आड़ में अवैध शराब और अन्य नशीले पदार्थों का कारोबार किया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यह स्थान प्राथमिक विद्यालय और मां नर्मदा मढ़ीया के ठीक सामने स्थित होने के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई है।

स्कूल परिसर में फैल रही गंदगी, बच्चों पर पड़ रहा गलत असर शिकायत में कहा गया है कि कक्षा पहली से पांचवीं तक अध्ययनरत छोटे-छोटे बच्चों के सामने खुलेआम शराब का सेवन किया जाता है। कई लोग विद्यालय की बाउंड्री के अंदर तथा छत पर बैठकर शराब पीते हैं। शराब की खाली बोतलें, डिस्पोजल ग्लास और अंडों के छिलके विद्यालय परिसर में फेंक दिए जाते हैं, जिससे न केवल परिसर गंदा हो रहा है बल्कि बच्चों के मानसिक एवं सामाजिक विकास पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। अभिभावकों में भी इस स्थिति को लेकर चिंता व्याप्त बताई गई है।

*मंदिर के सामने शराबखोरी से धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप*
शिकायतकर्ताओं ने बताया कि जिस स्थान पर यह ठेला संचालित हो रहा है, उसके ठीक सामने मां नर्मदा मढ़ीया स्थित है, जहां प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। ऐसे धार्मिक स्थल के सामने शराब पीना और मांसाहारी खाद्य पदार्थों का सेवन करना सामाजिक एवं धार्मिक दृष्टि से अनुचित है। इससे स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही हैं।

*बिजली चोरी और हादसे की आशंका भी जताई*
ज्ञापन में यह आरोप भी लगाया गया है कि ठेले में अवैध रूप से बिजली का कनेक्शन लिया गया है तथा नीचे अर्थिंग कर दी गई है। इससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया कि जिस ठेले को पान ठेला बताया जाता है, वहां “एक भी पान का पत्ता नहीं मिलता”, बल्कि उसका उपयोग केवल अवैध कारोबार के लिए किया जा रहा है। तत्काल कार्रवाई की मांग शिवसेना (यूबीटी) के नगर अध्यक्ष केशव यादव ने थाना प्रभारी से मांग की है कि अवैध ठेले को तत्काल बंद कराया जाए, अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों की बिक्री की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बच्चों का भविष्य, गांव का सामाजिक वातावरण और कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

*पुलिस ने जांच का दिया भरोसा*
थाना प्रभारी जैतहरी ने शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में शिकायत सही पाई जाती है तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

      Related articles

      राष्ट्रवीर दुर्गादास हाई स्कूल गोरसी में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

       अनूपपुर जैतहरी गोरसी। राष्ट्रवीर दुर्गादास हाई स्कूल गोरसी में 80वां स्वतंत्रता...

      🇮🇳 गांधी चौक में शान से लहराया तिरंगा जय सिंह अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को किया नमन ।

      शुभ संकेत/कोरबा:-देशभर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में...

      AM81%15 अगस्त की तीन तस्वीरें... और अनूपपुर की सरकारी व्यवस्था का आईना.... पहली तस्वीर जैतहरी नगर परिषद की...

      बांध में छलांग लगाते ही तेज बहाव में बहा युवक, तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम ।

      शुभ संकेत/कोरबा:- मिनीमाता हसदेव बांगो बांध इन दिनों लगातार बारिश के चलते उफान पर है। बांध के 7...